एक्सप्लोरर

Dengue Symptoms: बारिश के साथ तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर के पास भागें

मानसून में डेंगू के मच्छर सेहत के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाते हैं.डेंगू बुखार शरीर को तोड़ डालता है और कभी कभी लक्षण न पहचाने जाने पर ये जानलेवा हो जाता है.ऐसे में इसके लक्षणों को जानना बहुत जरूरी है.

Dengue Symptoms In Monsoon:  मानसून वैसे तो अपने साथ ढेर सारी बीमारियां लेकर आता है लेकिन बारिश के इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा होता है डेंगू का. एक बार फिर डेंगू पैर पसार चुका है और लगातार बारिश के इस मौसम में डेंगू के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल इस मौसम में इन्फेक्शन और बैक्टीरिया जनित बीमारी का खतरा बढ़ जाता है जिसकी वजह से शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और लोग बीमार पड़ जाते हैं.

वैसे तो डेंगू के लक्षण आम बुखार जैसे नजर आते हैं लेकिन कुछ ऐसे लक्षण है जिन पर अगर समय से पहले गौर कर लिया जाए तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है. लेकिन कुछ ऐसे मामले हैं जिन्हें अनदेखा करना जानलेवा साबित हो सकता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के वह लक्षण इसके नजर आते ही तुरंत डॉक्टर को तुरंत दिखाएं. 

यह भी पढ़ें :लोग क्यों करते हैं सुसाइड? इन संकेतों से समझ सकते हैं अपने करीबी के दिल का हाल

डेंगू के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट  

एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू के मच्छर के काटने के एक हफ्ते के भीतर मरीज के शरीर पर डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं. इसलिए इनकी पहचान जरूरी है. हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू के लक्षण बिलकुल एक जैसे नहीं होते और कभी कभी ये मरीजों पर अलग अलग तरह से दिखते हैं. 

  • डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार आता है.बॉडी का टेंपरेचर 101 से लेकर 104 डिग्री फॉरेनहाइट तक जा सकता है. ये बुखार तीन से चार दिन तक रहता है और ऐसा होने पर मरीज को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए.
  • तेज बुखार के साथ साथ डेंगू के मरीज को सिर में तेज दर्द होता है. मरीजों को आंख के पास और पीछे की तरफ और कनपटी के पास तेज दर्द होता है असहनीय होता है. मरीजों को दर्द के साथ साथ आंखों के अंदर भी दर्द महसूस होता है औऱ आंख खोलने में भी दिक्कत होने लगती है.

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, इन अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है Sedentary Job

  • डेंगू बुखार होने से कुछ दिन पहले मरीज के शरीर पर लाल दाने यानी पिंक पैचेज दिखने लगते हैं. पहले ये पेट और पीठ से शुरु होते हैं और फिर पूरे शरीर में फैल जाते हैं. ये दाने खुजली करते हैं औऱ इनमें जलन भी होती है.
  • डेंगू के प्रारंभिक संकेतों में हड्डियों में तेज दर्द होना भी शामिल है. हड्डियों के साथ साथ मरीज की मांसपेशियों मे भी बहुत ज्यादा दर्द होता है और यहां तक कि मरीज दर्द से कराहने लगता है. इसलिए डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा गया है.
  • अगर मरीज बुखार के साथ साथ कमजोरी और थकान महसूस कर रहा है तो ये डेंगू का एक लक्षण है. इस दौरान प्लेटलेट्स गिरने से मरीज की इम्यूनिटी कम हो जाती है और वो बहुत थकान और कमजोरी फील करता है.
  • डेंगू बुखार के बीच में ही मरीज को नाक या मसूड़े से खून बहने लगे तो समझिए कि डेंगू घातक हो रहा है. हालांकि ये संकेत कम मरीजों में देखने को मिलता है लेकिन अगर ये दिखे तो तुरंत इमरजेंसी में कॉन्टेक्ट करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :कोरोना वायरस से बचाएगी चीन की नैनो-वैक्सीन, इन वैरिएंट्स से होगी सेफ्टी, जानें कितनी कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget