एक्सप्लोरर

Gen Z में कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं ये दो पॉपुलर फूड, अमेरिकन डाइटीशियन ने किया खुलासा

हाल ही में की गई एक स्टडी में पाया गया कि एक ही दिन में 50 ग्राम प्रोसेस्ड मांस के सेवन से कैंसर होने का खतरा 18% तक बढ़ सकता है. सॉसेज, डेली मीट जैसे पहले से पकाए गए मांस भी खतरनाक हो सकते हैं.

Cancer Causing Foods : खराब खानपान कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बन रहा है. इसकी वजह से कम उम्र में ही मौतें हो रही हैं. इनमें शराब और प्रोसेस्ड मीट की बढ़ती डिमांड ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है. अमेरिकन डाइटीशियन का दावा है कि इन दोनों ही चीजों से Gen Z में कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.

ऐसे में 1997 से 2012 तक पैदा हुए लोगों को इनसे बचकर रहने की जरूरत है. टिकटॉक पर डॉक्टर @oncology.nutrition.rd का कहना है कि उन्होंने हाल ही में एक अजीब पैटर्न देखा है, जिसमें इन दोनों फूड्स का सेवन सीधे तौर पर कैंसर (Cancer) का कारण बन रहा है. इससे युवाओं को ज्यादा खतरा है.

स्मोकिंग से बढ़ रहा कैंसर का खतरा

सोशल मीडिया पर निकोल के नाम से जानी जाने वाली डॉक्टर का कहना है कि धूम्रपान और कैंसर दोनों के बीच गहरा संबंध है. खराब डाइट भी इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती है. इनसे शरीर में खतरनाक कोशिकाएं विकसित हो सकती हैं. उनका कहना है कि 1990 के दशक से ही इस तरह के कैंसर का खरा बढ़ रहा है. इसकी चपेट में ज्यादातर युवा ही आ रहे हैं. कैंसर रिसर्च यूके का दावा है कि ब्रिटेन में सालाना करीब 44,100 नए कोलन कैंसर (Colon Cancer) के मामले आ रहे हैं. इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार शराब और प्रोसेस्ड मीट ही है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

प्रोसेस्ड मीट और शराब है खतरनाक

निकोल का कहना है कि सिर्फ प्रोसेस्ड मीट और शराब ऐसे फूड्स हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं. शराब में बियर, वाइन, स्प्रिट, साइडर और शॉट्स शामिल हो सकते हैं. NHS के अनुसार, शराब से होने वाला कैंसर सिर्फ आंतों और कोलन तक ही सीमित नहीं है. यह मुंह, गले, वॉयस बॉक्स, ग्रासनली, कोलन, रेक्टम, लिवर में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. 

प्रोसेस्ड मीट से क्या-क्या खतरे

सर्रेलाइव के अनुसार, हाल ही में किए गए एक स्टडी में पाया गया कि एक ही दिन में 50 ग्राम प्रोसेस्ड मांस के सेवन से कैंसर होने का खतरा 18% तक बढ़ सकता है. स्टोर पर हॉट डॉग, सॉसेज, बेकन, डेली मीट जैसे पहले से पकाए गए मांस भी खतरनाक हो सकते हैं. इन सभी से कोलन कैंसर का खतरा बढ़ता है.

कोलन कैंसर कितना गंभीर

कोलन कैंसर को ही रेक्टम या कोलोरेक्टल कैंसर भी कहते हैं. कोलन और रेक्टम दोनों ही बड़ी आंत के हिस्से हैं. CDC के अनुसार, इस तरह के कैंसर के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं. पहली बार में तो इसे पहचान पाना भी मुश्किल होता है. इसलिए यह ज्यादा गंभीर और खतरनाक हो जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget