एक्सप्लोरर

आइने के सामने खुद को देखकर हो जाते हैं परेशान? हो जाइए सावधान, क्योंकि ये आदत नहीं खतरनाक 'डिसऑर्डर' है

बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर एक तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्या है. इससे पीड़ित व्यक्ति बार-बार अपने लुक को देखकर परेशान हो जाते हैं. उन्हें लगता है कि वे दूसरों की तुलना में सबसे ज्यादा बदसूरत हैं.

Body Dysmorphic Disorder : क्या आपको भी अपने लुक से शिकायत है, क्या आप खुद को देखकर खुश नहीं रहते हैं, क्या अपने शरीर की बनावट को लेकर दिनभर सोचते रहते हैं, परेशान रहते हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि यह कोई आदत नहीं बल्कि एक तरह का डिसऑर्डर है, जिसे मेडिकल भाषा में बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (BDD) कहते हैं. बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (Body Dysmorphic Disorder) एक तरह की मेंटल प्रॉब्लम है, जो रंग-रूप समेत कई चीजो को लेकर आपको परेशान कर सकता है. ऐसी समस्या होने पर तुरंत मनोचिकित्सक से मिलकर इलाज करवाना चाहिए.
 
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर क्या है
हर किसी के शरीर की खास बनावट और अपनी-अपनी विशेषता है. हालांकि बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर के शिकार लोगों को लगता है कि उनके शरीर में कई सारी कमियां हैं. इस तरह की सोच आपको उसे सही करने के लिए मजबूर कर सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया है कि इस समस्या की चपेट में आने से आपकी सोच काफी निगेटिव हो सकती है.
 
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर होती क्यों है
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर का मुख्य कारण क्या है, इसको लेकर अभी कई तरह की बातें की जाती है. हालांकि, माना जाता है कि दूसरी मानसिक समस्याओं की तरह यह डिसऑर्डर भी फैमिली हिस्ट्री, शरीर या लुक को जज करना, उसे लेकर निगेटिव सोचना, निगेटिव सोच के चलते दिमाग की रसायन के असामान्य होने से हो सकती है. जिसमें वे अपनी शारीरिक बनावट को लेकर बार-बार सोचने को मजबूर हो जाते हैं.
 
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर की समस्या है कैसे जानें
1. बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर के एक से ज्यादा लक्षण हो सकते हैं.
2. शरीर में उस दोष को सोचकर परेशान होना, जो दूसरों को दिखता ही नहीं.
3. यह सोच लेना कि आपकी शक्स-सूरत आपको बदसूरत बना रही है.
4. दिमाग में ये बैठा लेना कि लोग आपको बारें में सोच-सोचकर मजाक बनाते हैं.
5. बार-बार आइना यानी शीशा देखना, स्किन को सुंदर बनाने की कोशिश करते रहना.
6. अपने चेहरे और लुक की तुलना लगातार दूसरों से करना.
 
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर को ठीक करने का तरीका
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर की समस्या होने पर डॉक्टर थेरेपी की सलाह दे सकते हैं. इसके साथ ही स्ट्रेस-डिप्रेशन या ओसीडी जैसी समस्याओं से आपको बचाने के लिए कुछ दवाईयां दे सकते हैं. इस बीमारी से पीड़ित को लाइफस्टाइल सुधारने, फिजिकल फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करने और शराब से दूरी बनाने की सलाह भी दे सकते हैं.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget