एक्सप्लोरर

शरीर में दिख रहे हैं ये बदलाव तो समझ लें हो गया है कैंसर, खुद से कर सकते हैं चेक

एक अनुमान के मुताबिक, देश में 2022 में हर तरह के कैंसर के केस 1.46 मिलियन थे, जो 2025 में बढ़कर 1.57 मिलियन तक पहुंच सकते हैं. कैंसर के एक नहीं कई कारण होते हैं. इस बीमारी का पता देर से चलता है.

Cancer Symptoms in Body : कैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है. पूरी दुनिया में ये बीमारी तेजी से बढ़ रही है. हर साल बड़ी संख्या में लोग कैंसर का शिकार होते हैं, जिनमें से ज्यादातर की मौत हो जाती है. नेशनल लाइवेटरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, भारत में 2022 में हर तरह के कैंसर के केस 1.46 मिलियन थे, जो 2025 में बढ़कर 1.57 मिलियन तक पहुंच सकते हैं.

कैंसर के एक नहीं कई कारण होते हैं. इस बीमारी का पता देर से चलता है, जिसकी वजह से जान बचा पाना मुश्किल हो जाता है. अगर समय रहते इसके लक्षण पहचान लिए जाएं तो इसका इलाज भी संभव है. ऐसे में आिए जानते हैं शरीर में वो सामान्य से दिखने वाले बदलाव, जो कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं. इनमें से कई आप खुद से घर बैठे चेक कर सकते हैं.

1. अचानक वजन कम होना

अगर आप बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के तेजी से वजन घटते (Weight Loss) देख रहे हैं. जैसे 4-5 किलो या उससे ज्यादा तो ये चिंता का विषय हो सकता है. कई बार पेट, फेफड़े, पैंक्रियास या खाने की नली का कैंसर ऐसे संकेत देता है.

2. बार-बार खून आना

नाक, पेशाब, खांसी या मल के रास्ते खून आना अगर बार-बार हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें. ये किसी आंतरिक कैंसर, जैसे कोलन या ब्लैडर कैंसर (Bladder Cancer) का संकेत हो सकता है.

3. पुरानी खांसी या आवाज़ में बदलाव

अगर आपको कई हफ्तों से खांसी बनी हुई है, या आवाज भारी और अजीब लग रही है, तो यह फेफड़ों या गले के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

4. शरीर में गांठ या सूजन

गर्दन, ब्रेस्ट, बगल या कहीं भी कोई असामान्य गांठ या सूजन दिख रही हो, जो दबाने पर दर्द न करे, तो डॉक्टर से दिखाना जरूरी है. ये कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें : ग्लैमरस और हॉट दिखने की है ख्वाहिश तो फॉलो करें अनन्या पांडे का यह फिटनेस रूटीन

5. निगलने में परेशानी

अगर खाना निगलते वक्त लगातार परेशानी हो रही है या ऐसा लगता है जैसे कुछ अटक रहा हो तो यह गले या खाने की नली के कैंसर की ओर इशारा कर सकता है.

6. घाव जो नहीं भरता

अगर किसी कट या घाव को हुए हफ्तों हो गए हैं, लेकिन वो ठीक नहीं हो रहा तो यह स्किन या ओरल कैंसर (Oral Cancer) का संकेत हो सकता है. खासकर तंबाकू या गुटखा खाने वालों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए.

7. स्किन में बदलाव

स्किन पर कोई नया तिल, निशान या मोल बन रहा है  या पुराने तिल का रंग, आकार या बनावट बदल रहा है तो ये स्किन कैंसर (Skin Cancer) का लक्षण हो सकता है.

8. थकान और कमजोरी

लगातार थकान, नींद के बाद भी थका हुआ महसूस करना, शरीर में सुस्ती भी किसी तरह के कैंसर की शुरुआती संकेतों में से एक हो सकता है.ऐसे में लापरवाही की बजाय डॉक्टर से मिलना चाहिए.

घर पर कैसे करें टेस्ट

ब्रेस्ट सेल्फ एग्ज़ामिनेशन- महिलाओं को हर महीने ब्रेस्ट में कोई गांठ या बदलाव जांच करनी चाहिए.

मुंह और जीभ की जांच- शीशे में देखकर मुंह के अंदर सफेद धब्बे, छाले या घाव को देखें.

स्कि की जांच. शरीर पर नए तिल, रैशेज या रंग में बदलाव है तो सावधान हो जाएं.

पेशाब या मल के रंग, गंध या खून की मौजूदगी कैंसर का संकेत हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget