एक्सप्लोरर

Diabetes Medicine: खाने से पहले या खाने के बाद, डायबिटीज की दवा कब लेना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानें

डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है. इसे सिर्फ दवा की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं. हालांकि, कई बार दवा खाने के समय की सही जानकारी न हो पाने से बीमारी कंट्रोल नहीं हो पाती है और खतरनाक हो सकती है.

Diabetes Medicine :भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ICMR का एक आंकड़ा बताता है कि भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग शुगर के मरीज हैं. इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान, बिगड़ी लाइफस्टाइल और जेनेटिक है. डायबटीज मुख्य तौर पर दो तरह की होती है.

पहला- टाइप-1, जो ऑटो इम्यून बीमारी है इसमें इंसुलिन लेना पड़ता है. दूसरा-टाइप-2 डायबिटीज, जो खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से होती है. ये मरीज दवा की मदद से शुगर लेवल कंट्रोल करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी दवा खाने का सबसे सही टाइम कौन सा होता है. आइए जानते हैं...

दिन में कितनी बार खानी चाहिए शुगर की दवा
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि, डायबिटीज के मरीजों को दवा खाने के समय का सही तरह ध्यान रखना चाहिए. सही समय पर दवा लेने से ही इसका बेहतर रिजल्ट मिल पाता है. टाइप 2 डायबिटीज के ज्यादातर मरीज दिन में एक या दो बार दवा लिया करते हैं. वे इस दवा को कब लेते हैं, इस पर भी शुगर कंट्रोल होना काफी निर्भर करता है. अगर शुगर लेवल हमेशा बढ़ा रहता है तो दवा दिन में दो बार खानी चाहिए. 

डायबिटीज की दवा कब-कब खानी चाहिए
सुबह ब्रेकफास्ट और रात में डिनर के बाद शुगर की दवा लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि खाने के 25 मिनट के अंदर दवा लेनी चाहिए. इससे ज्यादा देरी करने से बचना चाहिए. खाली पेट भी डायबिटीज की दवा नहीं खानी चाहिए.

कब लेना चाहिए इंसुलिन इंजेक्शन
डॉक्टरों का कहना है कि टाइप-1 डायबिटीज मरीजों को आमतौर पर इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है. हालांकि, कुछ मामलों में टाइप-2 डायबिटीज के मरीज भी इसे ले सकते हैं. ऐसा दवाईयों से शुगर कंट्रोल न हो पाने के बाद किया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाना खाने के 20-25 मिनट पहले ही इंसुलिन का इंजेक्शन लेना चाहिए. इसके बाद ही कुछ खाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: मिट्टी लगाने से ठीक हो जाती है चोट? ऐसा करने वालों के लिए बड़े काम की है ये खबर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget