एक्सप्लोरर

Early Dinner: शाम सात बजे से पहले खाया खाना तो इतनी बढ़ जाएगी उम्र, इन दिक्कतों का भी होता है रामबाण इलाज

Late Dinner Side Effects: सुबह उठने के बाद ब्रेकफास्ट करने से लेकर बिस्तर पर जाने के पहले डिनर का समय बहुत हद तक हमारी सेहत के लिए जिम्मेदार माना जाता है.

Right Time of Dinner; बेहतर सेहत (Health) के लिए बैलेंस डाइट के साथ साथ खाने के समय का भी बहुत महत्व होता है. सुबह उठने के बाद ब्रेकफास्ट करने से लेकर बिस्तर पर जाने के पहले डिनर का समय (Time of Dinner) बहुत हद तक हमारी सेहत के लिए जिम्मेदार माना जाता है. फिटनेस और हेल्थ के अधिकतर एक्सपर्ट सोने के चार घंटे पहले डिनर करने की सलाह देते हैं. 

आमतौर 10 से 11 के बीच बिस्तर पर जाने वालों के लिए सात बजे के पहले डिनर कर लेना सबसे अच्छा माना जाता है. जहां जल्दी डिनर कर लेने के कई फायदे हैं वहीं देर से डिनर करने के कारण वजन बढ़ने से लकर ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा होता है. आइए जानते हैं सात बजे के पहले रात का खाना खा लेने से होते हैं क्या क्या फायदे (Benefits of Early Dinner) और किन परेशानियों से मिल जाता है छुटकारा...

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

सर्केडियन बैलेंस बनाए रखने में मदद

ह्यूमन बॉडी की एक खास तरह की सर्केडियन लय होती है. जिसके अनुसार सूर्य की रोशनी के साथ हमारी बॉडी में एजर्नी बढ़ती है और रोशनी के समाप्त होने पर घटने लगती है. यही कारण है कि सुबह हम एनर्जी फील करते हैं और रात के समय थकान का अनुभव होता है. रात का खाना सात बजे के पहले खा लेने से बॉडी को सर्केडियन बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है. यह रूटीन हमारे बॉडी के लिए अच्छा होता है. इसका अच्छा असर डाइजेशन सिस्टम, मेटाबॉलिज्म, लिवर, बॉडी डिटॉक्स पर पड़ता है.

ब्लड शुगर पर कंट्रोल

जल्दी डिनर करने से इंसुलिन सेंसिविटी बढ़ाने में हेल्प मिलती है. इससे ब्लड शुगर लेवल पर कंट्रोल रहता है. बॉडी में इंसुलिन के बेहतर मैनेजमेंट से ठायबिटिज का खतरा कम होता है और डायबिटिज है तो मैनेज करने में मदद मिलती है.

बेहतर नींद

सोने के पहले ज्यादा खाना खाने के कारण होने वाली बेचैनी या अपच से नींद में खलल पड़ना आम परेशानी है. विशेषज्ञों के अनुसार जल्दी खाना खाने से शरीर को रात में आराम की स्थिति में आने में मदद मिलती है. इससे  बेहतर और पूरी नींद आती है और आप सुबह तरोताजा उठते हैं.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

हार्ट हेल्थ

शाम को देर से खाना, खास तौर पर हाई कैलोरी वाली चीजें हार्ट हेल्थ पर प्रभाव डाल सकते हैं.  दूसरी ओर, रात का खाना जल्दी खाने से सोने से पहले भारी, फैट वाले का फूड का सेवन कम करके हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिलती है.

हार्मोनल बैलेंस

बॉडी के हार्मोन, जैसे  इंसुलिन और कॉर्टसिोल एक रूटीन को फॉलो करते हैं. रात को जल्दी खाना खाना बॉडी के नैचुरल हार्मोनल पैटर्न के साथ मेल खाता है. इससे बेहतर मेटाबॉलिज्म और हार्मोन बैलेंस बना रहता है.

जल्दी डिनर का असर

विशेषज्ञों के अनुसार जल्दी डिनर करने वाले इन फायदों से कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है और होने वाले फायदों के कारण उम्र में 35 फीसदी के वृद्धि हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं जलाते मॉस्किटो कॉइल? तो पहले जान लें इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget