एक्सप्लोरर

Health Tips: खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना करें ये काम, छोड़ देंगे तो बदल जाएगी जिंदगी

Health Advice: खाना खाने के बाद कई आदतें हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं. कई बार तो यह स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है. इसलिए खाने के बाद कभी भी इन चीजों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

Healthy Lifestyle: अगर आप फिट और तंद्रुस्त रहना चाहते  हैं तो आपको अपनी डाइट और फिटनेस पर पूरा ध्यान रखना चाहिए. स्वास्थ्य (Health) के लिए आपका खानपान जितना अनुशासित होगा, उतना ही आप स्वस्थ रहेंगे. अगर आप अपने खानपान में लापरवाही बरतते हैं तो आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि आपको क्या खाना, क्या नहीं खाना, कब खाना और कितना खाना चाहिए. इसके साथ ही कभी भी खाने के बाद भूलकर भी 8 चीजें नहीं करनी चाहिए. हाफ लाइफ टू हेल्थ की फाउंडर निधि शर्मा से जानें डाइट और फिटनेस का मंत्र..
 
खाना खाने के बाद न करें ये काम
अपने सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से निधि शर्मा ने बताया कि खाना खाने के बाद कई आदतें हमारी हेल्थ पर बुरा असर डालती है. उन्होंने बताया कि खाने को लेकर बार-बार गलती करना उचित नहीं. अगर आप समय पर भोजन करते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. निधि शर्मा खाने के बाद इन आदतों को अवॉयड करने की सलाह देती हैं...
 
एक्सरसाइज से बचें
कभी भी खाना खाने के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. इससे डाइजेशन खराब हो सकता है. ऐसा करने से मतली, उल्टी, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. इसलिए एक्सरसाइज से बचना चाहिए. इससे एसिड रिफ्लक् भी हो सकता है.
 
न सोएं, न झपकी लें
खाना खाने के बाद सोने से बचना चाहिए. खाना खाने के बाद अगर आराम करने की इच्छा हो तो कभी भी सोना नहीं चाहिए. इतना ही नहीं झपकी भी नहीं लेनी चाहिए. इससे पाचक क्रिया प्रभावित हो सकती है और गंभीर रूप से जलन की समस्या हो सकती है. 
 
आगे झुकने से बचें
कभी भी खाना खाने के बाद कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिसमें आगे की तरफ झुकना पड़े.ऐसी एक्टिविटीट से हर किसी को बचना चाहिए. आगे झुकने से पाचन क्रिया में काम होने वाला एसिड नुकसान पहुंचा सकता है.
 
फल न खाएं
खाना खाने के बाद फल नहीं खाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर कोई खाना खाने के बाद फल खाता है तो भोजन पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकता है. इससे बॉडी को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.
 
चाय-कॉफी न पिएं 
चाय या कॉफी में फेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं. खाना खाने के बाद अगर आप चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो यह पौष्टिक आहार में मौजूद आयरन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट का काम करते हैं. यह काफी हानिकारक हो सकता है.
 
शराब के सेवन न करें
खाना खाने के बाद न तो शराब पीनी चाहिए और ना ही सिगरेट. इससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंच सकता है. अगर भोजन के बाद आप ऐसा करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं. 
 
खाना खाने के बाद नहाने से बचें
कभी भी अगर खाने के बाद आपको नहाने के मन करे तो इसे अवॉयड करें. दरअसल, भोजन के बाद रक्त पाचन में मदद करने के लिए पेट को घेरते हैं लेकिन जब आप नहाते हैं तो शरीर का टेंपरेचर बदल जाता है. यह काफी नुकसानदायक होता है. यह स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है.
 
पानी पीने से बचें
जब भी खाना खाएं कोशिश यह करें कि आपको ज्यादा पानी न पीना पड़े. पानी पाचन क्रिया को कमजोर बनाता है. ज्यादा मात्रा में पानी पीने से पेट का एसिड  पतला हो जाता है और पाचन क्रिया खराब हो जाती है. इसलिए पानी पीने से बचना चाहिए.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां
IVF कराने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पर्म बैंक और फर्टिलिटी क्लीनिकों के लिए नए नियम तय
IVF कराने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पर्म बैंक और फर्टिलिटी क्लीनिकों के लिए नए नियम तय
Health Risks Of Reheated Oil: कड़ाही में बचा तेल कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं, कब बन जाता है जहर?
कड़ाही में बचा तेल कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं, कब बन जाता है जहर?

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Election 2027: यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
Ketan Agarwal Murder Case: सिया गोयल के भाई ने पुलिस को दिया बड़ा बयान, 'चेतन से प्रेम संबंध...'
केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया गोयल के भाई ने पुलिस को दिया बड़ा बयान, 'चेतन से प्रेम संबंध...'
Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
वेनेजुएला में जुड़वा भूकंप से अब तक 589 लोगों की मौत और करीब 3,000 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वेनेजुएला में जुड़वा भूकंप से अब तक 589 लोगों की मौत और करीब 3,000 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Embed widget