एक्सप्लोरर

Alarm Snoozing Side Effects: सुबह हर 10-15 मिनट पर बजता है अलार्म तो बदल लें अपनी आदत, वरना होगा ये नुकसान

हर किसी को अपनी सोने की आदतों को मॉनिटर करना चाहिए. हमेशा एक ही समय पर सोना और जागना चाहिए. सुबह अलार्म से बार-बार नींद प्रभावित होने पर इससे जुड़े डिसऑर्डर हो सकते हैं.

Alarm Snoozing Side Effects : भागदौड़ भरी जिंदगी में चैन की नींद ले पाना काफी मुश्किल है. हर पल दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है, जो नींद को पूरी तरह डिस्टर्ब करता है. सोने और जागने का शेड्यूल बिगड़ने से सेहत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. आजकल ज्यादातर लोग देर रात सोते हैं और फिर उन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ता है. वे कई बार अलार्म लगाकर सोते हैं, ताकि सुबह जल्दी उठ सकें और ऑफिस टाइम पर जा सकें.

अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए. डॉक्टर्स का कहना है कि सुबह स्नूज़ बटन दबाने से बचने के लिए बहुत से लोग 10-15 मिनट के गैप पर अलार्टम सेट कर देते हैं. ऐसा करने से सेहत बिगड़ सकती है. इससे दिनभर सुस्ती और थकान बनी रह सकती है.

सुबह बार-बार अलार्म लगाने से क्या नुकसान

बहुत से लोग सुबह 10-15 मिनट के गैप पर 3-4 अलार्म यानी मल्टीपल अलार्म लगाते हैं. अमेरिका के न्यूरोलॉजिस्ट बैंडन पीटर्स के अनुसार, कई बार अलार्म लगाकर उठना और फिर झपकी लेना उस वक्त भले ही अच्छा लग सकता है लेकिन इससे नींद का पैटर्न और क्वालिटी बिगड़ सकता है. इससे दिमाग कमजोर हो सकता है. इतना ही नहीं इससे पूरे दिन एनर्जी लो लगती रहती है.

एक से ज्यादा अलार्म क्यों खतरनाक

अधिकतर लोग नींद (Sleep) के आखिरी घंटों में स्लीप साइकल के आखिरी स्टेज में होते हैं, जिसे रैपिड आई मूवमेंट (REM) स्लीप भी कहते हैं. नींद में REM याददाश्त और क्रिएटिविटी के लिए बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब बार-बार अलार्म बजता है तो नींद में खलल पड़ती है और दिमाग की एक्टिविटी प्रभावित हो सकती है. इसलिए हमेशा सिर्फ एक ही अलार्म लगाना चाहिए, ताकि सुबह उठने तक नींद बिना रुकावट पूरी हो.

हो सकते हैं कई तरह के डिसऑर्डर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह जागने के लिए एक ही अलार्म काफी होता है.  हर किसी को अपनी सोने की आदतों को मॉनिटर करना चाहिए. हमेशा एक ही समय पर सोना और जागना चाहिए. सुबह अलार्म से बार-बार नींद प्रभावित होने पर इससे जुड़े डिसऑर्डर हो सकते हैं. जिसकी वजह से उठने के बाद स्लो रिस्पांस, अस्थायी कम याददाश्त और सोचने की क्षमता प्रभावित होती है.

इसकी वजह से पूरा दिन सुस्ती में गुजर सकता है और कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं. आलस आने से किसी काम में मन नहीं लगता है और कॉन्फिडेंस भी लूज होता है. इतना ही नहीं इससे दूसरों के सामने इंप्रेशन भी बिगड़ता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Myths vs Facts : हार्ट डिजीज से बचा सकती हैं डायबिटीज की दवाएं? माइनर हार्ट अटैक का नहीं होता ज्यादा असर? जानें सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget