एक्सप्लोरर

MRI कराने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो जा सकती है आपकी जान

MRI स्कैन करवाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस जांच से होने वाले नुकसान से बचा जा सके. कई बार जरा सी लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है. इससे जान तक जाने का खतरा बन सकता है.

MRI Precautions : MRI का पूरा नाम मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग है, जो एक तरह की स्क्रीनिंग टेस्ट है. इसमें पावरफुल विद्युत और रेडियो तरंगों से शरीर के अंदर की तस्वीरें निकाली जाती हैं. इसकी मदद से शरीर की अंदरूनी बीमारियों का पता लगाया जाता है. किसी गंभीर बीमारी के होने पर डॉक्टर शरीर की पूरी तरह से जांच के लिए MRI कराने की ही सलाह देते हैं.

हालांकि, जानकारी कम होने की वजह से ज्यादातर लोग एमआरआई स्कैन का नाम सुनते ही डर जाते हैं. अगर आप या आपका कोई अपना इस जांच के लिए जा रहा है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कई बार जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें : क्या कोरोना की तरह तेजी से फैलता है HMPV वायरस? ये हैं बचाव के सबसे बेस्ट तरीके

क्या MRI स्कैन के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं

किसी मरीज पर एमआरआई स्कैन का वैसे तो कोई साइड इफेक्ट्स कम ही देखने को मिलता है लेकिन फिर भी कंट्रास्ट डाई की वजह से घबराहट, तेज सिरदर्द, जलन या इंफेक्शन होसकता है. इससे कभी-कभार आंखों में भी खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर एमआरआई के बाद ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

MRI टेस्ट से पहले इन बातों का रखें ध्यान

1. खानपान को लेकर सावधानी

MRI स्कैन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इस टेस्ट से दो-चार घंटे पहले तक खाने-पीने को मना किया जाता है. यह बेहतर स्कैनिंग और इमेजिंग के लिए जरूरी माना जाता है. इसलिए स्कैन कराने से पहले खाली पेट ही रहना चाहिए.

2.  अस्थमा या एलर्जी की जानकारी दें

अगर अस्थमा या किसी तरह की एलर्जी है तो एमआरआई स्कैन से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं. किसी फूड या किसी मेडिसिन से एलर्जी है तो इसकी जानकारी भी जरूर दें. इससे वे सावधानियां बरतेंगे.

3. कपड़े, ज्वैलरी का रखें ध्यान

MRI स्कैन के लिए हाई मैग्नेटिक मशीन का इस्तेमाल होता है. जो धातु से बनी हल्की से हल्की चीज को भी आकर्षित कर सकता है. ऐसे में जब शरीर मशीन के  अंदर जाता है तो जरूरी होता है इस तरह की धातु या कुछ कपड़े न पहने, वरना मशीन झटके में इन्हें अपनी तरफ खींच सकती है.

एमआरआई स्कैन के लिए जाने से पहले इयररिंग्स, नोज पिन, कंगन या अन्य ज्वैलरी न पहनें. घड़ी, बेल्ट या वॉलेट न लेकर जाएं, अंडरगारमेंट्स में मेटल का इस्तेमाल हुआ है तो न पहनें, हेयर पिन, जूड़ा पिन, हेयर बैंड्स और कल्चर जैसे हेयर एक्सेसरीज से भी बचें. नकली दांत और स्पोर्ट्स वियर भी स्कैनिंग से पहले निकाल दें.

यह भी पढ़ें :कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा

4.  पेसमेकर और अन्य मेडिकल डिवाइस

अगर आपके पास पेसमेकर या अन्य मेडिकल डिवाइस है, तो एमआरआई कराने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें.

5. प्रेगनेंसी

अगर प्रेगनेंसी में एमआरआई कराने की नौबत आती है तो डॉक्टर की सलाह लें और हर सावधानी बरतें. ताकि किसी तरह की परेशानी न होने पाए. MRI के दौरान शांत रहें. अगर घबराहट हो रही तो जांचकर्ता को जरूर बताएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric Purity Test: हल्दी असली है या नकली? इस आसान ट्रिक से ऐसे लगाएं पता, घर बैठे हो जाएगा काम
हल्दी असली है या नकली? इस आसान ट्रिक से ऐसे लगाएं पता, घर बैठे हो जाएगा काम
Kitchen Sponge Cancer Claim: कैंसर को दावत दे रहा आपका किचन स्क्रबर! वजह जान आज ही बदल लेंगे बर्तन धोने का तरीका
कैंसर को दावत दे रहा आपका किचन स्क्रबर! वजह जान आज ही बदल लेंगे बर्तन धोने का तरीका
Norovirus: उल्टी, दस्त, पेट दर्द और इंसान का खेल खत्म, जानें कितना खतरनाक है नोरो वायरस?
उल्टी, दस्त, पेट दर्द और इंसान का खेल खत्म, जानें कितना खतरनाक है नोरो वायरस?
Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? 'एक दिन' एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा होने....'
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा...'
PM Modi Cabinet Meeting: 'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
Embed widget