एक्सप्लोरर

फ्रूट खाने के बाद इन्हें कैसे पचाता है पेट, जानें शरीर को किस तरह मिलते हैं इनके फायदे

फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. यह न सिर्फ पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं. अपने रोजाना के खानपान में ताजे फल रखना चाहिए.

Fruit Digestion Process : फल हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें कई जरूरी पोषक तत्व, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. नियमित तौर से फलों का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं. डॉक्टर्स भी डेली डाइट में फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब हम फल खाते हैं तो हमारा शरीर इन्हें कैसे पचाता है और शरीर को किस तरह इनके फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं...

फलों को पेट कैसे पचाता है

फलों में प्रमुख तौर से फाइबर, प्राकृतिक शुगर (फ्रक्टोज), विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. जब हम फल खाते हैं, तो पेट इन्हें स्टेप बाय स्टेप कई चरणों में पचाता है. इसके 3 सबसे मुख्य चरण हैं.

यह भी पढ़ें : पाउडर वाले दूध में होते हैं केमिकल जो पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें काम की बात

1. मुंह में पाचन की शुरुआत

फलों का पाचन मुंह में ही शुरू हो जाता है. जब हम फल चबाते हैं, तो लार में मौजूद एंजाइम 'ऐमाइलेज' कार्बोहाइड्रेट को तोड़ना शुरू कर देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया तेज हो जाती है.

2. पेट में पाचन

फल हल्के और आसानी से पचने वाले होते हैं, इसलिए ये पेट में ज्यादा देर तक नहीं रहते. एसिडिक फ्रूट्स जैसे संतरा, अनानास को पचाने के लिए पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मदद ली जाती है, जबकि मीठे और स्टार्च वाले फलों जैसे केला, आम को एंजाइम ब्रेक डाउन करते हैं.

3. छोटी आंत में अवशोषण

छोटी आंत में पहुंचने के बाद, फलों में मौजूद शर्करा और पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन में अवशोषित हो जाते हैं. फाइबर पाचन को सुचारू बनाता है और आंतों के हेल्दी को बनाए रखता है.

फलों से शरीर को मिलने वाले फायदे

1. फलों में नेचरल शुगर होता है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. खासतौर पर वर्कआउट करने के बाद फल खाना बहुत फायदेमंद होता है.

2. फलों में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है.

3. फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं.

4. फलों में कैलोरी कम और पोषण अधिक होता है, जिससे वजन संतुलित रहता है. यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाते हैं.

5. फलों में मौजूद पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करते हैं.

फल खाने का सही तरीका क्या है

फलों को हमेशा खाली पेट या खाने के कम से कम 30 मिनट पहले खाएं, ताकि यह अच्छे से पच सकें.

ताजे और मौसमी फल खाना अधिक फायदेमंद होता है.

ज्यादा प्रॉसेस किए गए या डिब्बाबंद फलों से बचें, क्योंकि इनमें एक्स्ट्रा शुगर हो सकती है.

रात में ज्यादा एसिडिक फल न खाएं, क्योंकि यह पाचन से जुड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget