एक्सप्लोरर

सिरदर्द से लेकर माथा सुन्न होने तक, न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया ये कैसे हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

Headache Warning Signs: बार-बार या तेज सिरदर्द माइग्रेन या गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है. जानें कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Headache Warning Signs: न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याएं अक्सर पहचान में नहीं आतीं या मामूली लग सकती हैं, लेकिन ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती हैं. सही समय पर न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है, ताकि समय रहते सही इलाज मिल सके. क्योंकि इसके कई लक्षण हो सकते हैं. जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते.

दरअसल, फरीदाबाद फोर्टिस हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनित बंगा बताते हैं कि, कभी-कभी सिरदर्द होना सामान्य है, लेकिन अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है या बहुत तेज है तो यह किसी बड़े संकेत की और इशारा करता है. जैसे माइग्रेन, क्लस्टर या टेंशन की वजह से हो सकता है. अगर सिरदर्द के साथ उल्टी, धुंधला दिखना जैसी समस्या है तो ये गंभीर हो सकता है.

ये भी पढ़े- घर बैठे कैसे करें ब्लड शुगर टेस्ट, जानिए जांच करने का सही समय

सुन्नपन या झुनझुनाहट महसूस होना

शरीर के किसी हिस्से में बार-बार सुन्नपन, झुनझुनाहट या संवेदना की कमी हो रही है, खासकर शरीर के एक तरफ तो यह नसों की खराबी, मल्टीपल स्क्लेरोसिस या स्ट्रोक का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षण बार-बार दिखाई देते हैं या लंबे समय तक रहें तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

अजीब-अजीब महसूस होना

दौरा आना हमेशा तेज या झटकों वाला नहीं होता. कभी-कभी यह कुछ पल के लिए बेहोशी, शरीर का कांपना या अचानक उलझन जैसे रूप में भी सामने आ सकते हैं. ऐसे लक्षण बार-बार हो रहे हैं तो यह मिर्गी या किसी अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत जांच करवाना जरूरी है.

याददाश्त में कमी या सोचने में बदलाव

बार-बार भूलने की शिकायत हो, ध्यान लगाने में परेशानी हो, या सोचने का तरीका बदल गया हो, तो यह डिमेंशिया, अल्जाइमर या अन्य मस्तिष्क संबंधी रोगों का संकेत हो सकता है. न्यूरोलॉजिस्ट इस स्थिति की जांच कर सही इलाज शुरू कर सकते हैं.

चक्कर आना या संतुलन बिगड़ना

अगर आपको बार-बार चक्कर आते हैं, सिर हल्का लगता है या चलने में संतुलन बनाने में दिक्कत होती है, तो यह दिमाग, रीढ़ या कान से जुड़ी न्यूरोलॉजिकल परेशानी हो सकती है. अचानक ऐसी समस्या होना या अन्य लक्षणों के साथ आना ज्यादा गंभीर हो सकता है.

मांसपेशियों में कमजोरी या चलने-फिरने में दिक्कत

अचानक कमजोरी आ जाए, शरीर का तालमेल बिगड़ जाए, लड़खड़ाहट हो या बार-बार गिरना हो तो यह नसों या मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी हो सकती है. जैसे न्यूरोपैथी, एएलएस या पार्किंसंस रोग का शुरुआती संकेत हो सकता है. न्यूरोलॉजिस्ट जांच के बाद कारण स्पष्ट कर सकते हैं.

न्यूरोलॉजिकल समस्याओं की समय पर पहचान बहुत जरूरी है. अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं तो देर न करें, किसी डॉक्टर से जरूर मिलें. एक न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेने से न केवल आपको सही जानकारी मिलेगी, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

ये भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहीं पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की दोनों बेटियां, जानें ये कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget