एक्सप्लोरर

तेजी से झड़ते बालों का पेट के स्वास्थ्य से है संबंध, जानें झड़ते बालों को रोकने के लिए क्या खाएं?

अगर आप अच्छे बाल चाहते हैं तो अपने खान-पान में बदलाव करें क्योंकि पेट से बालों का सीधा संबंध होता है. अगर आपका पेट ठीक नहीं है तो आपके बालों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

बालों झड़ना किसी को भी परेशान कर सकता है. बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं लेकिन जब ये टूटने लगते हैं तो ये डर सताने लगता है कि कहीं लगातार बालों के झड़ने से धीरे-धीरे गंजे तो नहीं हो जाएंगे. दरअसल बालों के झड़ने का संबंध खाने पीने और जीवनशैली से है. अगर आपका खान पान अच्छा है तो आपका पेट सही रहेगा और पेट सही रहेगा तो बालों को भी फायदा पंहुचेगा.

हमारे पूरे शरीर का संबंध पेट से है. जैसे शरीर का अगर एक अंग खराब हो जाए, तो इसका असर दूसरे हिस्सों पर भी पड़ता है. ठीक वैस ही पेट के स्वास्थ का असर भी पूरे शरीर पर पड़ता है. पेट के स्वास्थ्य का बालों के स्वास्थ्य पर भी असर होता है. रिसर्च बताते हैं कि एक स्वस्थ आंत अलग अलग माइक्रोऑर्गनिज्म्स (सूक्ष्मजीवों) को स्वस्थ रखती है. इसका असर आपकी सभी शारीरिक प्रक्रियाओं पर पड़ता है. इन प्रक्रियाओं का असर आपके दिमाग से लेकर आपके बालों तक हर चीज पर पड़ता है. पेट का स्वास्थ्य हमारी आंत से जुड़ा है. आंत सिर्फ नॉर्मल एलिमेंटरी कैनाल नहीं है, बल्कि एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र है. आंत को दूसरा दिमाग भी कहते हैं. आंत से सही न्यूट्रिशियंस, हार्मोन और इम्यूनिटी से संबंध होता है और इन्हें एक साथ जोड़ता है. इसी से पता चला है कि पेट का स्वास्थ्य और बालों के झड़ने का कनेक्शन है. आइये जानते हैं. क्या है आंत और बालों के झड़ने का कनेक्शन ? हमारे पेट में हजारों प्रजाति के गट बैक्टीरिया रहते हैं. जो हमारे पाचन में सहायता करते हैं. ये हमारे इम्यून सिस्टम और दिमाग के स्वास्थ्य को भी नियंत्रित करते हैं दरअसल अच्छे बैक्टीरिया माइक्रोबियल एंजाइमों को बढ़ाते हैं जो हमारे खाने में से सूक्ष्म पोषक तत्व पैदा करते हैं. इन्हीं का इस्तेमाल हमारा पूरा शरीर करता है. खाने में से विटामिन के, बी 12, बी 3, फोलिक एसिड और बायोटिन को बालों तक पहुंचाते हैं. इससे बालों की हेल्थ पर असर पड़ता है. लेकिन अगर आपके शरीर में ये गुड बैक्टीरिया नहीं होंगे तो इससे बाल कमजोर होंगे और झड़ना शुरु हो जाएगा.
बालों पर हार्मोन्स का असर आंत माइक्रोबायोटा शरीर में लगभग हर हार्मोन को नियंत्रित करता है, जिसमें एस्ट्रोजन, थायराइड हार्मोन और मेलाटोनिन शामिल हैं. आंत फ्लोरा हार्मोन को भी नियंत्रित करती है जिससे बालों के झड़ने, बढ़ने और नए उगने पर असर पड़ता है. अगर आपके किसी दूसरे हार्मोन्स में भी बदलाव आता है तो भी बालों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है.
क्या खाएं जिससे पेट और बाल रहें स्वस्थ ? बालों को हेल्दी और अच्छा बनाने के लिए आपको विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. आप अपने खाने में फलियां, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, लीन मीट और अंडे जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं इससे आपका पेट और बाल दोनों स्वस्थ रहेंगे. इसके अलावा आपको हाई फाइबर वाली डाइट लेनी चाहिए.  ऑर्गेनिक या नेचुरल फूड का इस्तेमाल करना चाहिए. प्रोबायोटिक से भरपूर सॉकरोट, किमची और कांजी का जूस भी खाने में शामिल करें. इससे आपके बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाएगी. पेट के साथ साथ आपको अपने दिमाग को भी स्वस्थ और हैप्पी रखने की जरूरत है तभी आपका पूरा शरीर सही से काम करेगा और इसका असर आपके बालों पर भी नजर आएगा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget