एक्सप्लोरर

गर्मी दूर भगाने के लिए टेंशन फ्री होकर ये 4 जूस पी सकते हैं डायबिटीज के मरीज

गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने के लिए हर किसी को समर ड्रिंक्स की जरूरत होती है. लेकिन डायबिटीज के मरीज ना चाहते हुए भी इससे दूरी बना लेते हैं.हालांकि ये 4 ड्रिंक्स उनके लिए बेहतर विकल्प है.

Summer Drinks For Diabetes: गर्मियों के मौसम में खाने से ज्यादा लोगों का ध्यान पीने पर होता है. इस मौसम में प्यास खूब लगती है और एनर्जी की भी कमी हो जाती है. ऐसे में लोग एनर्जी ड्रिंक का सहारा लेते हैं. जो लोग किसी परेशानी से पीड़ित नहीं है उनके लिए तो किसी भी तरह का समर ड्रिंक्स चल जाता है. लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए कई बार ये ड्रिंक्स मुसीबत बन जाते हैं. दरअसल कई ऐसे फ्रूट होते हैं जो हेल्दी तो होते हैं लेकिन इनमें काफी ज्यादा शुगर होता है और इससे ब्लड में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में शुगर पेशेंट कई बार ना चाहते हुए भी समर ड्रिंक्स से दूरी बना लेते हैं. लेकिन हम आपको ऐसे चार समर ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्टी के साथ हेल्दी भी रहेंगे और इससे आपका शुगर भी नहीं बढ़ेगा. आइए जानते हैं इस बारे में

गाजर की कांजी

गाजर की कांजी डायबिटीज के मरीज के सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है. ये शरीर में ठंडक बनाएं रखती है.ये प्रोबायोटिक प्रॉपर्टीज और न्यूट्रिशन से भरपूर होती है. इसे बनाने के लिए गाजर, सरसों, नमक और पानी का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बनाने के लिए कुछ दिन तक धूप में रखकर इसे फर्मेंटेड किया जाता है.

छाछ

गर्मी के मौसम में जैसे जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे कुछ ठंडा और जूस पीने की चाहत बढ़ती है. लेकिन डायबिटीज के मरीज हर तरह का जूस नहीं पी सकते हैं. क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा होती है. ऐसे में शुगर पेशेंट के लिए समर सीजन में हेल्दी ड्रिंक्स के तौर पर छाछ का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है. आप इसे चाहे तो मसालेदार बनाकर पिएं या फिर आप इसे सादे तरीके से भी पी सकते हैं, इससे शुगर भी कंट्रोल में रहेगा और आपकी प्यास भी बुझ जाएगी.

आम का पन्ना

गर्मियों के मौसम में आम का पन्ना नहीं पिया तो फिर क्या पिया... डायबिटीज पेशेंट वैसे तो आम खाने से परहेज करते हैं. क्योंकि इससे शुगर तेजी से बढ़ता है. लेकिन समर ड्रिंक के तौर पर कच्चे आम का पन्ना पिया जा सकता है. ये सेहत के लिहाज से काफी गुणकारी होता है. आम का पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम को उबाला जाता है और इसमें जीरा, पुदीना, काला नमक और थोड़ी सी चीनी का प्रयोग किया जाता है. शुगर के मरीज बिना चीनी के भी आम के पन्ना का लुत्फ उठा सकते हैं

सत्तू का शरबत

बिहार का फेमस पारंपरिक देसी हेल्दी ड्रिंक सत्तू का शरबत भी डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है.ये शरीर में ठंडक बनाए रखने के साथ बॉडी को एनर्जी से भर देता है. इसे बनाने के लिए सत्तू, जीरा, लाल मिर्च पाउडर,अदरक पाउडर, पुदीना, काला नमक और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. सत्तू ड्रिंक हेल्थी के साथ-साथ टेस्ट भी होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर में किस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, इसमें कैसी होनी चाहिए डाइट
शरीर में किस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, इसमें कैसी होनी चाहिए डाइट
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
Endometriosis Symptoms: क्या होती है एंडोमेट्रियोसिस, जिसकी वजह से महिलाओं में हो जाता है बांझपन?
क्या होती है एंडोमेट्रियोसिस, जिसकी वजह से महिलाओं में हो जाता है बांझपन?

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget