एक्सप्लोरर

Vitamin D Natural Source: विटामिन डी से भरपूर 5 खाद्य पदार्थ, इनके सेवन से नहीं होगी कमी

Vitamin D Rich Food: शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आप खाने-पीने की चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में सबसे ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है.

Vitamin D In Corona: कोरोनाकाल में इम्यूनिटी को बूस्ट करना बहुत जरूरी है. ऐसे में आपके शरीर में किसी भी विटामिन और मिनिरल की कमी नहीं होनी चाहिए. स्वस्थ रहने के लिए शरीर में विटामिन डी बहुत जरूरी है. विटामिन डी हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाने का काम करता है. अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो इसका असर आपके इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है. ऐसे में कोराना वायरस से बचने के लिए भी आपको विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए. विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. आपको दिनभर थकान महसूस होगी, जल्द चोट लगने का खतरा होगा, डिप्रेशन का शिकारहो सकते हैं और आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स ले सकते हैं. लेकिन अगर आप दवा नहीं खाना चाहते तो आप खाने-पीने की कई चीजों से भी विटामिन डी की कमी पूरा कर सकते हैं.

Vitamin D Natural Source: विटामिन डी से भरपूर 5 खाद्य पदार्थ, इनके सेवन से नहीं होगी कमी
 
1- अंडा- अंडा खाना वैसे सभी को पसंद होता है. जो लोग नॉन वेज नहीं खाते वो भी अंडा खा लेते हैं. अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है. अंडे में प्रोटीन और गुड कार्ब्स भी होते हैं. विटामिन डी की कमी होने पर आप एक अंडे की जर्दी रोज खा सकते हैं. 

2- गाय का दूध और दही- विटामिन डी की कमी होने पर आप गाय का दूध भी पी सकते हैं. इसमें विटामिन डी और कैल्शियम का बेस्ट सोर्स होता है. डेली एक गिलास गाय के दूध से आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल सकता है. वहीं दही से भी आप विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं. गर्मियों में दही पेट के लिए भी फायदेमंद है.

Vitamin D Natural Source: विटामिन डी से भरपूर 5 खाद्य पदार्थ, इनके सेवन से नहीं होगी कमी

3- मशरूम- खाने वाली चीजों में विटामिन सी का सबसे अच्छा श्रोत है मशरूम. मशरुम में विटामिन बी1, बी2, बी5 और मैग्नेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है. धूप में उगने वाले मशरूम को विटामिन डी की कमी होने पर खाया जा सकता है. ये सेहत के लिए बेहद उपयोगी है.

4- संतरा- अगर आप डेली विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा लेना चाहते हैं तो इसके लिए संतरे का जूस भी पी सकते हैं. संतरे का जूस सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Vitamin D Natural Source: विटामिन डी से भरपूर 5 खाद्य पदार्थ, इनके सेवन से नहीं होगी कमी

5- मछली- अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो मछली विटामिन डी का अच्छा स्रोत है. आप खाने में हेरिंग, मैकेरल, सैल्मन और टूना जैसी फिश शामिल कर सकते हैं. विटामिन डी का बेस्ट ऑप्शन है. मछली से शरीर को कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 Benefit: विटामिन बी-12 से भरपूर 5 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

 </p>

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget