एक्सप्लोरर

गर्मी में रहना है कूल-कूल तो डाइट में जरूर शामिल करें ये सूपरफूड्स

Summer Health Tips: गर्मियों में खुद को बढ़ते तापमान से बचा कर पेट को ठंडा रखना है तो अपने डाइट में मौसमी फल, सब्जियां औऱ दही को शामिल करें

Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. अप्रैल में ही गर्मी अपने चरम पर है. बढ़ता तापमान हर रोज शरीर को झुलसा रहा है. ऐसे मौसम में अपने सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. इस मौसम में सबसे ज्यादा पेट की समस्या होती है. गर्मियों में बहुत ही नाप तोल कर खाना खाना पड़ता है. अगर जरा भी तला भुना खा लिया जाए तो पूरी दिनचर्या खराब हो जाती है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन करने से आपका पेट भी ठंडा रहेगा, एनर्जी भी महसूस करेंगे और आप स्वस्थ भी रहेंगे. इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

मौसमी फल- गर्मियों के मौसम में एक से बढ़कर एक मौसमी फल बाजार में बिकते हैं, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. तरबूज, अंगूर, संतरे, खरबूज जैसे अन्य फलों का सेवन करें. इससे आप हाइड्राइड भी रहेंगे और आपका पेट भी ठंडा रहेगा. तरबूज का सेवन तो जरूर ही करना चाहिए क्योंकि इसमें क्या 91 फ़ीसदी तो पानी ही होता है. यह आपके शरीर में पानी की आवश्यकता को पूरी करने में मदद करता है. इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तरबूज आपको कूलिंग प्रभाव भी देता है. वहीं संतरे में विटामिन सी की मात्रा होती है जो इम्यूनिटी मजबूत बनाता है.

मौसमी सब्जियों का सेवन-गर्मियों में सलाद का सेवन खूब करें. खीरा ककड़ी तोरी और उच्च पानी की मात्रा वाली सब्जियों का सेवन करें. यह पेट को ठंडा रखता है और आप को हाइड्रेट रखने में मदद करता है खीरा फाइबर से भरपूर होता है. इससे पेट सही रहता है. खीरा खाने से कब्ज दूर करने में मदद मिलती है. इसमें पानी की भी अधिक मात्रा होती है. वहीं तोरी में विटामिन ए विटामिन बी कैलशियम कॉपर आयरन पोटेशियम फॉस्फोरस मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर में होने वाली सूजन से बचाता है. ये पाचन को भी दुरुस्त करता है.

नारियल पानी- गर्मियों में नारियल पानी तो जरूर ही पिएं, इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, यह आपको हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. पेट को भी ठंडा रखता है नारियल पानी में कूलिंग इफेक्ट मौजूद होते हैं जो आपको तपती गर्मी में लू लगने से बचाता है.

दही- लंच या डिनर में दही का सेवन जरूर करें. दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है. ये पेट को ठंडा और शांत रखने में भी मदद करता है. आप चाहे तो दही को लस्सी के तौर पर भी खा सकते हैं या फिर इसे रायता या छाछ बनाकर भी खाने में खा सकते हैं.छाछ पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती.

पूदीने की चटनी- गर्मियों में अपने खाने में पुदीने की चटनी भी जरूर शामिल करें. ये पेट को ठंडा रखने में मदद कर सकता है. मसालेदार भोजन खाने के बाद अगर पेट में जलन होती है तो भी पुदीने की चटनी पेट को शांत रखने में मदद कर सकती है.

 यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget