एक्सप्लोरर

ये पांच काम नियमित रूप से करेंगे तो बुढ़ापे में भी याददाश्त रहेगी तेज..आज से ही रूटीन में कर लें शामिल

बढ़ती उम्र का असर हमारे दिमाग पर पड़ता है इसलिए दिमाग को शार्प रखने के लिए इन चीज़ों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें. इससे आपकी मेमोरी अच्छी रहेगी.

How to Boost Memory: दिमाग इस शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माना जाता है. अगर मस्तिष्क सही से काम ना करें तो व्यक्ति का जीना दूभर हो जाता है. दिमाग के कई हिस्से होते हैं और हर हिस्से का काम अलग होता है जैसे याददाश्त, चलने, बोलने, सोचने का काम अलग-अलग हिस्से से होता है. यह दिमाग पहले सिग्नल लेता है और फिर उस हिस्से को भेजता है और फिर दिमाग उस पर रिएक्शन करने का आदेश देता है फिर बॉडी पार्ट्स इस पर काम करते हैं. ऐसे कई प्रॉसेस होते हैं जो दिमाग के आदेश पर चलते हैं. बढ़ती उम्र का असर हमारे दिमाग पर पड़ता है इसलिए दिमाग को शार्प रखने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए. आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को जोड़कर और कुछ चीजों को छोड़कर दिमाग को तेज बना सकते हैं. 

म्यूजिक सुनें - मेंटल हेल्थ के लिए म्यूजिक सुनना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग सुबह उठकर रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनते हैं उनमें पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है. स्टडी ये भी कहती है कि जो लोग सुबह उठकर म्यूजिक सुनते हैं वह लंबे वक्त तक चीजें याद रख पाते हैं. 

रिफाइंड शुगर से दूरी बनाएं - अक्सर हम सुबह उठकर चाय पीते हैं, चाय में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे जितना हो सके दूरी बना ले क्योंकि रिफाइंड शुगर मेमोरी वीक होने का जोखिम बढ़ाती है. अगर आप मेमोरी को बूस्ट करना चाहते हैं तो रिफाइंड शुगर को तुरंत दूर कर दें.

धूप सेकें - जो लोग धूप में नहीं निकलते हैं उनके ब्रेन पर बुरा असर पड़ता है. धूप में रहने वाले लोगों में डोपामाइन हार्मोन का लेवल ठीक रहता है और इससे ब्रेन ठीक तरह से काम करता है. यह हार्मोन दिमाग को शांत रखता है और मूड को अच्छा करता है इसलिए कोशिश करें कि 10 मिनट ही सही लेकिन धूप जरूर लें.

ओमेगा 3 फैटी एसिड - दिन की शुरुआत करें तो ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन जरूर करें. इनमें अलसी के बीज चिया सीड्स अखरोट सोयाबीन और सप्लीमेंट शामिल हैं. ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मेमोरी को स्ट्रांग करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है इसकी कमी हो जाती है तो मेमोरी वीक होने लगती है. साथ ही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है.

नींद लें - 7 से 8 घंटे की नींद इसलिए जरूरी है ताकि आपकी बॉडी और दिमाग दोबारा से रिपेयर हो जाए. जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उनका दिमाग जल्दी थक जाता है और काम करने की क्षमता भी धीमी हो जाती है. इंसान चीजें भूलने लगता है. रोजाना 7 से 9 घंटे नींद लेने वाले लोग दूसरे लोगों के ज्यादा अलर्ट और एक्टिव होते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 'रामफल' को बनाएं अपने फूड रूटीन का हिस्सा, शरीर को मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget