एक्सप्लोरर

Tips for Bruises: चोट लगने के बाद शरीर पर पड़े नीले निशान तो आजमाएं ये टिप्स, जल्द दिखेगा असर

कई बार छोटी मोटी चोट लगने पर शरीर के किसी हिस्से में त्वचा के अंदर नीला निशान दिखने लगता है.ये त्वचा के अंदर की ब्लड वैसल्स के रिसने पर दिखता है.इसे ठीक करने के लिए घरेलू टिप्स मददगार हो सकते हैं.

Tips for Bruises: खेलते कूदते वक्त या किसी अन्य वजह से जब चोट लगती है तो कई बार खून नहीं निकलता लेकिन शरीर पर नील (Bruises)का निशान पड़ जाता है. ये नीला निशान सूजन और दर्द पैदा करता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर पर चोट लगने पर जब त्वचा के नीचे की छोटी वाली खून की कोशिका डेमेज होती है तो आस पास के टिश्यू से खून रिसता है और नीला निशान त्वचा पर आ जाता है. ऐसे में आप चाह कर भी इसका लंबे समय तक इलाज नहीं कर पाते और ये काफी दुखदायी साबित होता है. कई बार नील का निशान कई हफ्तों तक बना रहता है और इसमें दर्द भी लंबे समय तक रहता है. आपको बता दें कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की खून की नसें कमजोर होती है और इसीलिए छोटी मोटी चोट लगने पर महिलाओं के शरीर पर नील के निशान ज्यादा पड़ते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू टिप्स (Tips for Bruises) बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इन नील के निशानों से जल्द छुटकारा पा सकेंगे और आपके शरीर में दर्द और सूजन से भी छुटकारा मिल सकेगा. 
 
नील के निशान से राहत पाने में मदद करेंगे ये टिप्स 
 
नील के निशान से दर्द और सूजन को कम करने में आपके किचन में रखी हल्दी आपकी मदद करेगी. हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा में सूजन औऱ दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं. नारियल तेल को गर्म करके थोड़ी सी हल्दी डाले और ठंडा होने पर उसे लेप की तरह नील वाली जगह पर लगा लें. इससे नील बहुत जल्दी ठीक होगा. 
 
अरंडी का तेल भी नील के निशान के साथ साथ दर्द और सूजन से छुटकारा दिलाता है. इसके भीतर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और इसे त्वचा पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो जाता है. नील वाले निशान पर अरंडी के तेल की नियमित हल्की मालिश से जल्दी ही आपकी चोट ठीक होगी और निशान भी गायब हो जाएगा. 
 
एलोवेरा यूं तो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन इसके साथ साथ एलोवेरा त्वचा पर चोट की वजह से होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करता है. इसके अंदर एंटी सैप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसे रोज प्रभावित स्थान पर लगाने से चोट का निशान ठीक हो जाएगा.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget