एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से घटता है वजन, जाने इस बात में है कितनी सच्चाई

कुछ लोग वजन कम करने के लिए नींबू-पानी या उसमें शहद डालकर पीते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नींबू पानी में शहद डालकर पीने से वास्तव में मोटापा या वजन कम होता है. जानिए सच...

Lemon Water For Weight Loss : वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कुछ लोग एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ डाइटिंग का सहारा लेते हैं. इनमें सबसे कॉमन तरीका माना जाता  है सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पीना. कुछ लोग नींबू-पानी में शहद डालकर भी पीते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नींबू पानी में शहद डालकर पीने से वास्तव में मोटापा या वजन कम होता है. जानिए सच...


Myth : पानी में नींबू-शहद डालकर पीने से वजन-मोटापा घटता है

Fact : एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म पानी में नींबू-शहद डालकर सीधे तौर पर पीने से वजन या मोटापा कम नहीं हो सकता है. हालांकि, कुछ स्टडी बताती हैं कि नींबू पानी पीने से भूख कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे वजन कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक


Myth : नींबू पानी में शहद डालकर पीने से मोटापा नहीं बढ़ता है

Fact : नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है. जब हमें प्यास लगती है तो कुछ पीने की बजाय खाने का मन करता है. जिससे ज्यादा कैलोरी शरीर में आ जाती है. अगर कोई गर्म पानी और नींबू-शहद का सेवन करता है तो शरीर हाइड्रेट रहता है और प्यास भी नहीं लगती. इससे कुछ खाने का मन नहीं करेगा और शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं जाएगी. इससे न वजन बढ़ेगा ना मोटापा.


Myth : वजन कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू-शहद डालकर नहीं पीना चाहिए

Fact :  एक्सपर्ट्स का कहना है कि शहद और नींबू पानी एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C के अच्छे सोर्स हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को हेल्दी रखते हैं. लेकिन वजन घटाने या फैट बर्न करने में इनसे फायदा नहीं मिलता है. ऐसे में अगर आप वजन कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू-शहद डालकर पी रहे हैं, तो ऐसा न करें. अगर आप इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए ले रहे हैं तो जरूर पिएं. 

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

खाली पेट नींबू-गुनगुने पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट नींबू और गुनगुने पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस अच्छी होती है. अगर रोजाना सुबह आप गर्म पानी में नींबू डालकर पिएंगे तो शरीर पूरी तरह से डिटॉक्स हो जाएगा. 

खराब लाइफस्टाइल और खानपान

खराब लाइफस्टाइल और खानपान आपके मोटापे को तेजी से बढ़ाती है. जिसकी वजह से आप गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं. और एक वक्त बाद डायबिटीज, हाइपरटेंशन, थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारी होने लगती है. वजन कम करना है तो डाइट का खास ख्याल रखें. साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव रखें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं जलाते मॉस्किटो कॉइल? तो पहले जान लें इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget