एक्सप्लोरर

Health Tips: वेट लॉस और फैट लॉस में अंतर समझना बेहद जरूरी, कई लोग करते हैं ये गलती

स्लिम-ट्रिम बॉडी के लिए कुछ लोग खूब पसीना बहाते हैं. खाना मेंटेन रखते हैं और कई तरह उपाय करते हैं, जिससे उनका फैट लॉस नहीं बल्कि वेट लॉस होने लगता है, जो खतरनाक हो सकता है.

Weight Loss vs Fat Loss : मोटापा बढ़ने से कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं. खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग तेजी से मोटापे का शिकार बन रहे हैं. ऑफिस या घर में एक ही जगह घंटों-घंटों तक बैठे रहने से शरीर में चर्बी जमा होने लगती है, जिसे कम करने के लिए ज्यादातर लोग खूब पसीना बहाते हैं.

हालांकि, कई बार तरीका सही न होने की वजह से वजन कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है. दरअसल, कई लोग वेट लॉस और फैट लॉस में अंतर नहीं समझ पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतें होने लगती है. ऐसे में आइए जानते हैं वेट लॉस और फैट लॉस में क्या अंतर है...

वेट लॉस और फैट लॉस में अंतर
मोटापा घटाने के लिए सिर्फ वेट लॉस करना ही सही नहीं होता है. इस प्रक्रिया में शरीर के वजन से मसल्स, पानी, ग्लाइकोजन और फैट कम होता है. फैट लॉस में शरीर में पहले से ही स्टोर बॉडी फैट कम करते हैं, इसलिए यह ज्यादा अच्छा माना जाता है. यही कारण है कि फिट रहने के लिए वेट लॉस नहीं बल्कि फैट लॉस करने पर फोकस करना चाहिए.

फैट कैसे घटाएं, मसल्स कैसे बचाएं

प्रोटीन से भरपूर डाइट लें
शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी तत्व है. यह मांसपेशियों को मेंटेन रखने का काम करता है और नई मांसपेशियों का विकास करता है, जो वेट लॉस के दौरान मददगार होती हैं. 

एक्सरसाइज करें
रोजाना एक्सरसाइज कर मांसपेशियों को लूज करने से बचा सकते हैं. यह फैट लूज करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. कई स्टडी में भी साबित हो चुका है कि मोटापे के शिकार लोग हफ्ते में अगर तीन बार कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करते हैं तो उनमें मसल्स मेंटेन और वेट लॉस एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से होता है.

कम कैलोरी डाइट
वजन या मोटापा घटाने के लिए कम कैलोरी वाले फूड्स खाने चाहिए. कम कैलोरी और एक्सरसाइज से वजन कम रखा जा सकता है. अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं. वहीं, डेयरी प्रोडक्ट्स, कम मीठी चीज या ड्रिंक्स से एक्स्ट्रा कैलोरी को कम किया जा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Myths Vs Facts: मिट्टी लगाने से ठीक हो जाती है चोट? ऐसा करने वालों के लिए बड़े काम की है ये खबर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget