एक्सप्लोरर

Walking Barefoot: घर पर नंगे पैर चलने की है आदत तो आज ही कर लें तौबा, वरना घर आ जाएंगी बिन बुलाई बीमारियां

खाली पैर चलने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ता है और सूजन कम हो सकती है.सुबह-सुबह घास के मैदान में नंगे पांव चलना बेहद फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, घर पर नंगे पांव चलने के कई नुकसान हो सकते हैं.

Walking Barefoot Side Effects : घर पर नंगे पैर चलना काफी कॉमन होता है. बचपन से ही हमें बताया गया है कि नंगे पांव चलने से सेहत को कई फायदे होते हैं. विज्ञान भी इसे शरीर के लिए लाभकारी मानता है. खाली पैर चलने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ता है और सूजन कम हो सकती है. इतना ही नहीं इससे नींद में भी सुधार होता है.

सुबह-सुबह घास के मैदान में नंगे पांव चलना बेहद फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, घर पर नंगे पांव चलने के कई नुकसान हो सकते हैं. अगर आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं तो आज से ही तौबा कर लें, वरना बिना बुलाई बीमारियां घर तक पहुंच सकती हैं. यहां जानिए घर पर नंगे पैर चलने के क्या साइड इफेक्ट्स हैं...

1. चोट लगने का डर
घर पर अगर आप नंगे पांव चल रहे हैं तो चोट लगने का डर बना रहता है. इससे पैर को नुकसान पहुंच सकता है.  चप्पल पहनने से चोट लगने की आशंका बिल्कुल कम होती है, इसलिए घर पर नंगे पांव नहीं चलना चाहिए.

2. दर्द की समस्या
कठोर सतह पर नंगे पैर चलने से शरीर के बाकी हिस्सों में दबाव ज्यादा पड़ता है. जिस वजह से पीठ दर्द, पैर दर्द या घुठनों में तकलीफ बढ़ सकती है. इसलिए घर में ज्यादा देर तक नंगे पांव चलने से बचना चाहिए.

3. पैरों की गंभीर समस्या
घर पर नंगे पांव चलने से पैरों में गंभीर समस्या पैदा हो सकती है. इससे एडी में दर्द बढ़ सकता है, जो आगे जाकर गंभीर रूप भी ले सकता है. इस कारण अधिक देर तक नंगे पांव रहने के लिए मना किया जाता है.

4. संक्रमण का खतरा
घर पर कठोर फर्श पर नंगे पैर चलने से पैरों में फंगल बड़ी ही आसानी से संपर्क में आ जाते हैं. जिसकी वजह से स्किन या नाखून में इंफेक्शन हो सकता है. नंगे पांव चलने से स्किन भी सख्त हो सकती है.

5. स्किन प्रॉब्लम
नंगे पांव चलने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचने के लिए डायबिटीज मरीजों को नंगे पाव चलने से बचना चाहिए. अगर ऐसा करते हैं तो पैर के तलवों पर एंटीमिक्राबियल टी ट्री ऑयल जरूर लगाएं.

6. प्लांटार फासिशिया की समस्या
यूएस एकेडमी ऑफ पॉडियटिक स्पोर्ट्स मेडिसिन के मुताबिक, हर जगह नंगे पैर चलना फायदेमंद नहीं होता है. मुलायम या फिसलन वाली सतहों पर जूतों की जरूरत होती है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो एचिलीस या प्लांटार फासिशिया की प्रॉब्लम हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget