एक्सप्लोरर

Long Sitting: सुधार लें अपनी एक ही जगह बैठने की आदत, वरना बीमारियों का अड्डा बन जाएगा शरीर, पछताते रह जाएंगे

एक ही जगह बैठकर कई-कई घंटे बिताने वालों को सावधान हो जाना चाहिए. फिजिकल एक्टिविटी कम होने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. यह पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है.

Fitness Tips: क्या आप भी लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं. अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि लंबे समय तक बैठे रहने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. आजकल की लाइफस्टाइल में भले ही ये आम हो गई है लेकिन कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से ओवरऑल हेल्थ प्रभावित हो रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा देर तक बैठे रहने की आदत आपको लंबे समय के लिए बीमार भी बना सकती है. इसलिए इस आदत को जितना जल्दी हो सके, बदल लेना चाहिए. जानिए इसके क्या-क्या नुकसान हैं...
 
एक ही जगह बैठे रहने के नुकसान
 
1. मोटापा बढ़ सकता है
लंबे समय तक बैठे रहने से कैलोरी कम बर्न होता है, जिससे वजन और मोटापा बढ़ सकता है. इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में खड़े होकर बॉडी स्ट्रेच करना चाहिए. थोड़ी देर घूमना चाहिए और ब्रेक लेते रहें. 
 
2. हार्ट डिजीज का खतरा
लंबे समय तक बैठे रहने से दिल की बीमारियां बढ़ सकती हैं. इससे स्ट्रोक का रिस्क भी बढ़ जाता है. ऐसा ब्लड फ्लो और मेटाबॉलिज्म में कमी की वजह से हो सकता है, इसलिए अपनी रूटीन में कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए. कुछ देर पैदल चलना, साइकिल चलाना या स्विमिंग करना चाहिए.
 
3. शारीरिक दिक्कतें
लंबे समय तक अगर बैठकर काम करते हैं तो आपके शरीर की पोजिशन बिगड़ सकती है. इससे झुकने की आदत हो सकती है या कंधे गोल हो सकते हैं. ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी पर भी दबाव पड़ सकता है. इससे बचने के लिए स्ट्रेचिंग और रेगुलर ब्रेक लें. अच्छी पोजिशन बनाए रखने के लिए कोर और पीठ की मांसपेशियों को बेहतर रखने वाले एक्सरसाइज करने चाहिए.
 
4. डायबिटीज का रिस्क
अगर आप ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है. इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में कमी और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में दिक्कतें आ सकती हैं. इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने के लिए दिनचर्या में रेगुलर फिजिकली एक्टिव को शामिल करें.
 
5. मस्कुलोस्केलेटल दर्द
बहुत देर तक बैठे रहने से पीठ दर्द, गर्दन में दर्द और जोड़ों में अकड़न जैसी मस्कुलोस्केलेटल दर्द की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसा अक्सर खराब पोजिशन और मसल्स के असंतुलन की वजह से होता है. इसलिए समय-समय पर खड़े होने, स्ट्रेच करने और घूमने के लिए रेगुलर ब्रेक लेते रहें.
 
6. मेंटल हेल्थ बिगड़ना
ज्यादा देर तक बैठे रहने से डिप्रेशन और स्ट्रेस भी बढ़ सकता है. इससे कई तरह की मानसिक समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज करते रहें. समय-समय पर खड़े हो जाएं, थोड़ा सा चलें, ब्रेक लें. इससे तनाव कम हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: ताबड़तोड़ मेहनत के बावजूद नहीं कम हो रहा वजन? तो ट्राई करें ये कमाल की चीज, Fat से हो जाएंगे Slim

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget