एक्सप्लोरर

Fitness Tips: वजन कम करने के लिए कब करें वर्कआउट, जानें परफेक्ट टाइम सुबह या शाम

वजन बढ़ने से कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.यह कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, इसलिए बॉडी वेट को मेंटेन रखने के लिए बहुत से लोग एक्सरसाइज करते हैं.ज्यादातर वर्कआउट का परफेक्ट टाइम नहीं जानते हैं.

Morning vs Evening Workout : वजन कंट्रोल करने के लिए वर्कआउट करना बेहद जरूरी है. ज्यादातर लोग सुबह या शाम जिम में जाकर या घर पर ही एक्सरसाइज करते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वर्कआउट का सबसे परफेक्ट टाइम क्या है. सुबह या शाम किस वक्त वर्कआउट (Workout) करने से वजन तेजी से कम होता है.  अगर आप भी इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं तो चलिए जानते हैं कि वेट लॉस के लिए कसरत करने का सही समय क्या है...

वर्कआउट करने का परफेक्ट टाइम
वजन कम करने के लिए खाली पेट सुबह वर्कआउट करने से शरीर का फैट ज्यादा बर्न होता है. इससे मेटाबॉलिज्म भी अच्छा बना रहता है. जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में पब्लिश एक रिसर्च में बताया गया है कि सुबह-सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से दोगुनी तेजी से वेट लॉस (Weight Loss) होता है.

सुबह कितने बजे वर्कआउट करना चाहिए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह 7 बजे से 9 बजे तक एक्सरसाइज शरीर के लिए सबसे अच्छा हो सकता है. इससे पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद मिलती है. यह एनर्जी को बूस्ट कर दिनभर अच्छा महसूस करवाता है. सुबह एक्सराइज करने से हार्ट रेट बढ़ती है और ब्लड फ्लो तेज होता है. इसेस बॉडी का टेंपरेचर भी मेंटेन रहता है.

शाम में वर्कआउट करना चाहिए या नहीं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिनभर काम के बाद शरीर का तापमान बढ़ा रहता है. ऐसे में वेट लॉस के लिए अगर वर्कआउट करते हैं तो इसका रिजल्ट अच्छा मिल सकता है. हालांकि, शाम को एक्सरसाइज करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि पेट खाली हो. इससे फैट कम होता है. शाम को एक्सरसाइज करने के कई फायदे शरीर को मिलते हैं. इस वक्त वर्कआउट से वार्मअप कम करने की जरूरत होती है और शरीर एक्टिव बना रहता है.

सुबह या शाम कब करें वर्कआउट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह या शाम दोनों ही वक्त वजन कम करने के लिए वर्कआउट करना फायदेमंद होता है. अगर दोनों की तुलना की जाए तो सबसे सही और परफेक्ट टाइम सुबह ही है. इस वक्त एक्सरसाइज से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:
Myth vs Facts: क्या सिर्फ स्मोकिंग से होता है लंग कैंसर? कम उम्र में नहीं होती बीमारी, जानें क्या है हकीकत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget