एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: नींबू पानी में शहद डालकर पीने से कम होता है मोटापा? क्या वाकई बात में दम है या है बस दिखावा, क्या है सच

उठकर नींबू-पानी-शहद पीना अच्छा माना जाता है. इससे डाइजेशन सही रहता है और ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है. रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. पर क्या इससे वजन भी कम होता है?

Honey Lemon Water For Weight Loss: वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कुछ लोग एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ डाइटिंग का सहारा लेते हैं. इनमें सबसे कॉमन तरीका माना जाता  है सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पीना. कुछ लोग नींबू-पानी में शहद डालकर भी पीते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नींबू पानी में शहद डालकर पीने से वास्तव में मोटापा या वजन कम होता है. जानिए सच...

Myth : पानी में नींबू-शहद डालकर पीने से वजन-मोटापा घटता है

Fact : एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म पानी में नींबू-शहद डालकर सीधे तौर पर पीने से वजन या मोटापा कम नहीं हो सकता है. हालांकि, कुछ स्टडी बताती हैं कि नींबू पानी पीने से भूख कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे वजन कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, इन अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है Sedentary Job

Myth : नींबू पानी में शहद डालकर पीने से मोटापा नहीं बढ़ता है

Fact : नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है. जब हमें प्यास लगती है तो कुछ पीने की बजाय खाने का मन करता है. जिससे ज्यादा कैलोरी शरीर में आ जाती है. अगर कोई गर्म पानी और नींबू-शहद का सेवन करता है तो शरीर हाइड्रेट रहता है और प्यास भी नहीं लगती. इससे कुछ खाने का मन नहीं करेगा और शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं जाएगी. इससे न वजन बढ़ेगा ना मोटापा.

Myth : वजन कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू-शहद डालकर नहीं पीना चाहिए

Fact :  एक्सपर्ट्स का कहना है कि शहद और नींबू पानी एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C के अच्छे सोर्स हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को हेल्दी रखते हैं. लेकिन वजन घटाने या फैट बर्न करने में इनसे फायदा नहीं मिलता है. ऐसे में अगर आप वजन कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू-शहद डालकर पी रहे हैं, तो ऐसा न करें. अगर आप इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए ले रहे हैं तो जरूर पिएं. 

यह भी पढ़ें :लोग क्यों करते हैं सुसाइड? इन संकेतों से समझ सकते हैं अपने करीबी के दिल का हाल

नींबू और शहद का ड्रिंक कैसे बनाएं

अगर आप सोच रहे हैं कि नींबू और शहद का ड्रिंक कैसे बनाया जाए तो आपको बता दें सुबह एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें नींबू को निचोड़ लें. इसके ऊपर से एक चम्मच शहद मिला लें और इसे धीरे-धीरे पिएं.इसके लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना होगा. यह पीने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. गर्मी के दिनों में इसे पीने से पेट के अलावा त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आपकी स्किन पर एक-दो नहीं, इतने होते हैं बैक्टीरिया, जान लेंगे तो चेहरा छूने से भी डरेंगे

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget