एक्सप्लोरर

जूते बदलने का समय आ गया है...इन 5 संकेतों से समझें, आपके रनिंग शूज खुद देते हैं इशारा

दौड़ने के लिए जूते हमेशा अच्छे लेने चाहिए. सही रनिंग शूज कई तरह के फायदा पहुंचा सकता है. हालांकि, जूतों को ज्यााद दिन तक घिसना भी नहीं चाहिए, एक सही समय के बाद उन्हें बदलकर नए खरीदने चाहिए.

Time to Replace Running Shoes : रनिंग शूज हमारे पैरों को कई तरह की समस्याओं से बचाते हैं, इसलिए इन्हें लेकर किसी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए. जूते पहनकर दौड़ने से जॉइंट और मांसपेशियों को मदद मिलती है और चोट लगने का डर भी नहीं रहता है.

अच्छे शूज जोड़ों के तनाव को भी कम कर सकता है और अचानक से हड्डियों में लगने वाले झटकों से भी बचा सकता है. हालांकि, जूते फटे या घिसे नहीं होने चाहिए, वरना कई समस्याएं हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, रनिंग शूज सिर्फ 300-500 मील तक के लिए ही होते हैं. 9 से 12 महीने में दौड़ने वाले जूतों को बदल लेना चाहिए. 

रनिंग शूज कब बदलें

1. जोड़ों में दर्द होने पर

दौड़ने वाले जूतों से जोड़ों और मांसपेशियों को सहारा मिलता है. अगर आप जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में थकान महसूस कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपके रनिंग शूज की लाइफ खत्म हो गई है. ऐसा कुशनिंग के घिस जाने के कारण हो सकता है, जिससे आपके जूते ठीकतरह से काम नहीं करते हैं. यह समय जूतों को बदल लेने का होता है.

2. पैरों में छाले

अगर आपके पैरों में छालें हो गए हैं या चोट लग रही है तो ये संकेत हो सकता है कि आपके जूते पुराने हो रहे हैं और उन्हें बदलने का समय आ गया है. जब आपके जूते पुराने हो जाते हैं और उनकी गद्दी खत्म हो जाती है, तो आपके पैर त्वचा से रगड़ खाते हुए जमीन से संपर्क करने लगते हैं और पैरों में छाले हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

3. एक साल में

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक अच्छे जूते की उम्र लगभग 9-12 महीने होती है। अगर आप रेगुलर रनिंग करते हैं तो आपको एक साल के अंदर ही जूतों को बदल लेना चाहिए. आमतौर पर, एक अच्छा रनिंग शूज 300 से 500 मील तक दौड़ने में ही मदद कर सकता है.

4. सोल का निकल जाना

रनिंग शूज अगर खराब हो गए हैं या उसके सोल घिस गए हैं तो उसका दबाव पैरों और घुटनों पर पड़ सकता है. इससे तलवे भी घिस सकते हैं और चोट का डर बना रहता है. जब भी ऐसा हो तो जूतों को बदलने पर विचार करना चाहिए.

5. पुराना और फटे हुए

अगर आपके जूते फटे और पुराने नजर आ रहे हैं तो तुरंत जाकर नए जूते लेने चाहिए. क्योंकि जब रनिंग शूज अपनी प्रभावशीलता खो देते हैं तो रनिंग में आरामदायक महसूस नहीं होता है. इससे चोट लगने की आशंका ज्यादा होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget