एक्सप्लोरर

Monkeypox Vaccine: भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला केस, क्या इसके लिए तुरंत लगवानी चाहिए कोई वैक्सीन?

मंकीपॉक्स का पहला केस देश में पाए जाने के बाद हाई अलर्ट घोषित हो गया है. इसके लक्षण और बचाव के तरीके हर किसी को जानने चाहिए ताकि इसका कहर ज्यादा ना फैल सके.

Monkeypox Vaccine: दुनिया भर में खतरे की घंटी बजाने के बाद मंकीपॉक्स (monkeypox) ने भारत में भी दस्तक दे दी है. आपको बता दें कि देश में पहला मंकी पॉक्स या एमपॉक्स का पहला केस पाया गया है.कहा जा रहा है कि हाल ही में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स (monkeypox case india)  के लक्षण पाए जाने के बाद उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

व्यक्ति का ब्लड टेस्ट किया गया है और केस की जांच की गई जिसके बाद स्वस्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स होने की पुष्टि कर दी है  स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस शख्स की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस मरीज के संपर्क में कितने और कौन कौन से लोग आ चुके हैं. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश मंकीपॉक्स से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन फिर भी जनता को इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी होना जरूरी है.

 

क्या है मंकीपॉक्स और इसके लक्षण  
आपको बता दें कि WHO 14 अगस्त को मंकी पॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है और अमेरिका औऱ यूरोप में इसके कई मामले सामने आ चुके हैं. आपको बता दें कि मंकी पॉक्स  वायरस से फैलने वाली बीमारी है जो एमपॉक्स वायरस के जरिए जानवरों से होते हुए इंसानों में फैलती है.मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आता है.

इसके शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार के बाद सिर में तेज दर्द होता है.मांसपेशियों में दर्द होता है. व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है. शरीर पर दाने निकल आते हैं और त्वचा पर लाल चकत्ते दिखने लगते हैं. शरीर पर निकलने वाले दानों में पानी भर जाता है.

यह भी पढ़ें 

Social Media Detox: सशल मीडिया से सात दिन रहेंगे दूर तो क्या होगा, सेहत पर कितना पड़ेगा असर?

मंकीपॉक्स की वैक्सीन का नाम क्या है 
डॉक्टर कहते हैं कि वैक्सीन के जरिए मंकीपॉक्स के कहर को रोका जा सकता है.विदेशी बाजारों में  मंकी पॉक्स की वैक्सीन JYNNEOS Vaccine उपलब्ध हो चुकी है.कहा जा रहा है कि यूरोप और अमेरिका में मंकीपॉक्स के इसी टीके की मदद से इस वायरस को रोका जा सका है. इस टीके को बांह में लगाया जाता है और इसकी दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर दी जाती हैं. ये टीका दरअसल कोरोना के टीके की तरह शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है जिससे वायरस से संक्रमित होने की संभावना कम हो जाती है.

इसकी पहली खुराक के बाद शरीर में इम्यूनिटी प्रोसेस शुरू हो जाती है. अगर आप किसी ऐसे इलाके की यात्रा कर रहे हैं जहां मंकीपॉक्स फैला है तो आपको प्रतिरक्षा के लिए इस टीके को लगाने की सलाह दी जाती है. जिन लोगो को मंकीपॉक्स हो चुका है,उनको टीका लगवाने की सलाह नहीं दी जाती है.अगर किसी व्यक्ति का मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति से संपर्क हुआ है तो उसे जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Anemia In Women's: भारत में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या है कारण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget