एक्सप्लोरर

भारत में तेजी से घट रहा है Fertility Rate, जानें क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

रिपोर्ट के अनुसार, भले ही भारत की पॉपुलेशन तेजी से बढ़ रही है लेकिन फर्टिलिटी रेट में भी कमी आ रही है. जीरो से 14 साल की उम्र वाले बच्चों की संख्या तेजी से घट रही है.

Fertility Rate in India : संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है. 10 नवंबर, 2024 तक देश की पॉपुलेशन 1,455,591,095 हो गई है. यूएन के अनुसार, अप्रैल 2023 के अंत में इंडिया की जनसंख्या 1,425,775,850 थी. हालांकि, एक स्टडी कहती है कि भारत की आबादी बढ़ने की दर लगातार घट रही है.

1950 में जहां प्रजनन दर 6.2 थी, जो 2021 में घटकर 2% पर पहुंच गई. दावा है कि अगर इसी तरह फर्टिलिटी रेट (Fertility Rate) जारी रही तो 2050 तक ये घटकर 1.3 तक पहुंच सकती है. इस हिसाब से साल 2054 में देश की आबादी 1.69 अरब पहुंच सकती है और साल 2100 में घटकर 1.5 अरब ही रह जाएगा. जानिए इससे क्या नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें : ये चार संकेत बताते हैं कि आपको है डायबिटीज का सबसे ज्यादा रिस्क, वक्त रहते संभल जाएं वरना...

क्यों घट रही फर्टिलिटी रेट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पूरी दुनिया में फर्टिलिटी से जुड़ी कई चुनौतियां सामने आ रही हैं. इसका कारण जलवायु परिवर्तन और खानपान में आ रहा बदलाव है. इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन ने एक अध्ययन में बताया गया कि प्रेगनेंसी में बड़ी चुनौतियां बनती जा रही है.

हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि शिशु मृत्युदर (child mortality) का रिस्क भी बढ़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर लोग यही सोच रहे हैं कि बच्चे कम पैदा होंगे तो देश की पॉपुलेशन कम होगी और इसका फायदा होगा लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि फर्टिलिटी रेट कम होने से कई नुकसान भी हैं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

फर्टिलिटी रेट कम होने से क्या-क्या नुकसान

बच्चे नहीं होंगे तो देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है. एक रिसर्च में महिलाओं की फर्टिलिटी में कमी आने की वजह से देश और समाज पर पड़ने वाले परिणाम को देखा गया. इसके अनुसार, फर्टिलिटी घटने से आसपास बच्चों से ज्यादा बुजुर्ग नजर आएंगे. इससे लेबर फोर्स में कमी आएगी, जो किसी भी देश के लिए ठीक नहीं है.

क्या फर्टिलिटी कम होने के फायदे भी हैं

साइंटिफिक रिपोर्ट्स में पब्लिश एक स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, प्रजनन दर में कमी होने से महिलाओं की औसत उम्र बढ़ जाएगी. जिसका सीधा फायदा महिलाओं को होगा. इससे उनकी औरत उम्र बढ़ेगी. रिसर्च के अनुसार, एक बच्‍चे को जन्‍म देने वाली महिलाएं 15 या ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं की तुलना में औसतन 6 साल ज्यादा जिंदा रहती हैं. इससे किसी देश की पॉपुलेशन भी कंट्रोल होगी और बेहदर रिसोर्सेज भी मिल पाएंगे.

भारत में फर्टिलिटी घटने का कारण

देर से हो रही शादियां

बच्चों की लेट प्लानिंग

पहले की तुलना में कम बच्चे पैदा करना

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget