एक्सप्लोरर

Weight Loss: डाइटिंग नहीं इन खाने की चीजों से वजन कम करें, दो हफ्तों में दिखने लगेगा फर्क

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए डाइटिंग की जगह हेल्दी फूड हैबिट्स को अपनना चाहिए. आप अपने खाने में दही, छाछ, लौकी, नींबू जैसी चीजों को शामिल करके मोटापे को दूर भगा सकते हैं.

Weight Loss Tips: आजकल लोग वजन घटाने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं. क्रेश डाइटिंग के चक्कर में कई बार लोगों को काफी परेशानी भी होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कम करने के लिए आपको डाइटिंग नहीं सही डाइट की जरूरत होती है. ऐसी डाइट जिसे आप लंबे समय तक अपना सकें. आज हम आपको खाने पीने की ऐसी चीजों के बारे  में बता रहे हैं जिनसे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है. बिना हैवी वर्कआउट के भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं. जानते हैं आपको ऐसी कौन सी चीजें अपने खाने में शामिल करनी होंगी. जिससे 2 हफ्ते में ही आपका वजन कम हो जाएगा.


छाछ- अगर आपको पतला होना है तो खाने में छाछ का उपयोग जरूर करें. छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. फिगर को मेंटेन करने के लिए आप खाने के साथ प्लेन या मसाला छाछ पी सकते हैं.

दही- दही खाने से भी वजन कम होता है. गर्मियों में दही शरीर को पोषण देता है साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है. दही खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से भी बचे जाते हैं. दही में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12 और मैग्नीशियम होता है दही खाने से पेट हल्का रहता है.  

नींबू- गर्मियों में नींबू का इस्तेमाल आपको ज्यादा करना चाहिए. गर्मी से बचने के लिए आपको रोज नींबू पानी पीना चाहिए. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन भी कम होता है. नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन ई, विटामिन बी- 6 और फोलेट जैसे विटामिन्स होते हैं जिससे वजन कम होता है.  

बादाम- बादाम को सुपरफूड माना जाता है. बादाम में भरपूर फाइबर होता है जिससे भूख नहीं लगती. बादाम खाने से तेजी से वजन कम होता है. इससे एक्स्ट्रा फैट तेजी से घटता है. बादाम में विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है. हालांकि गर्मियों में आपको भिगाकर बादाम खाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Corona की कमजोरी को दूर करने के लिए, ये चीजें जरूर अपनी डाइट में शामिल करें

लौकी- गर्मी में खाई जाने वाले हरी सब्जियां जैसे लौकी और तोरई भी वजन कम करने का काम करती हैं. लौकी खाने से पाचन बेहतर होता है. लौकी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन और लवण होते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. लौकी खाने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक मिलता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget