एक्सप्लोरर

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है उपवास, दिल को रखता है हेल्दी तो मोटापा भी करता है कंट्रोल

उपवास, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में तो मदद करता ही है, इसके अतिरिक्त उपवास वजन कम करने और metabolic व chronic (पुरानी) बीमारियों के विकास के जोखिम को भी कम करता है. इसके अलावा, उपवास करने से दिल स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है.

नवरात्रि का पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है. कई भक्त, नौ दिन का उपवास रख कर मां की अराधना कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उपवास रखने से शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं. हालांकि उपवास और अच्छे स्वास्थ्य के बीच कनेक्शन कुछ नया नहीं है. आयुर्वेद में लंबे समय तक उपवास करने के महत्व और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है. चाहे आप धार्मिक कारण से उपवास करें या आप इसे एक लाइफस्टाइल च्वाइस की तरह करें, दोनों ही स्थिति में आपके स्वास्थ्य पर समान प्रभाव पड़ता है.

उपवास करने के है कई लाभ

उपवास, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में तो मदद करता ही है, इसके अतिरिक्त उपवास वजन कम करने और metabolic व chronic (पुरानी) बीमारियों के विकास के जोखिम को भी कम करता है. इसके अलावा, उपवास करने से दिल स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है जोकि आज के समय में ज्यादातर लोगों की चिंता का मुख्य कारण है.

रक्तचाप नियंत्रित रहता है

यकीन मानिए अगर आप एक निश्चित समय के लिए खुद को भोजन से दूर रखते हैं तो ऐसा करने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है, कॉलेस्ट्रोल कम हो जाता है, डायबिटीज भी कंट्रोल हो जाती है. इतना ही नहीं मोटापे की समस्या से भी निजात मिल जाती है. ये सभी हृदय संबंधी बीमारियों जैसे स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट के विकास के कारण भी है. हालांकि इन सभी की नियमित जांच करते रहने से दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम में 80 प्रतिशत तक कमी हो सकती है.

कई स्टडीज में फास्टिंग डाइट को बताया गया बेहतर

बहुत सी स्टडीज में दावा भी किया गया है कि उपवास करने से दिल संबंधी जटिलाताओं में कमी आती है और आयु भी लंबी होती है. एक स्टडी के मुताबिक जो लोग फास्टिंग डाइट फॉलो करते हैं उऩका दिल काफी स्वस्थ रहता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि जो लोग नियमित रूप से उपवास करते हैं, वे अपने कैलोरी इनटेक को अच्छे प्रकार से कंट्रोल कर पाते हैं. ये उन्हे शरीर के वजन को कम करने और बेहतर खाने के विकल्प ढूंढने में भीमदद करता है. नियमित रूप से उपवास करने से खराब कॉलेस्ट्रोल लेवल सुधर सकता है और यह मेटाबालिज्म को भी इंप्रूव करता है. इसलिए जो लोग उपवास नहीं करते हैं उन्हे अगर अपने दिल को स्वस्थ रखना है व कई अन्य बीमारियों से बचना है तो उन्हे नियमित रूप से उपवास को अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करना चाहिए.

कुछ भी नया करने से पहले डॉक्टर से लें सलाह

वैसे तो उपवास सभी के लिए सुरक्षित है और इसका हमारे स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है. लेकिन अगर किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो कुछ भी नया करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

इन्हे सावधानी बरतने की जरूरत है: गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं बच्चे और किशोर ईटिंग डिसआर्डर से जूझ रहे लोग टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोग अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग उपवास के दौरान इन बातों का रखें ध्यान अगर आप उपवास करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसे कैसे करना चाहिए इससे जुड़ी सारी जानकारी लें, साथ ही आपको पता होना चाहिए कि उपवास तोड़ने के दौरान आपके पास क्या होना चाहिए और किसी भी जटिलताओं से बचने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.  उपवास के बारे में आपको जिन 4 बुनियादी बातों की जानकारी होनी चाहिए, वे हैं- 1-अपने उपवास की अवधि को कम रखें, 24 घंटे से ज्यादा लंबा उपवास न करें. ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं हो सकता है. 2- उपवास के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखें. इसके लिए खूब पानी पिएं. निर्जलीकरण से सिरदर्द, कब्ज और थकान हो सकती है. 3- दावत के साथ व्रत न तोड़ें. दरअसल जब आप व्रत तोड़ते हैं, तो पहले प्रोटीन और स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें. एक दावत के साथ अपना उपवास समाप्त करने से आप सुस्त महसूस करेंगे. 4-अगर आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो उपवास न करें तो बेहतर है. आपका स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है. 5-उपवास के दिनों में आमतौर पर आपकी एनर्जी लेवल थोड़ा डाउन हो जाता है और किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल न हो. दरअसल ऐसा करने से आप कमजोर महसूस कर सकते हैं. ये भी पढ़ें

Health Tips: गैस और भारीपन से हो सकती है काफी मुश्किल, जानिए कैसे पाएं छुटकारा

शारदीय नवरात्रि के दौरान रखें इम्यूनिटी का ध्यान, इन चीजों से मिलेगा फायदा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget