एक्सप्लोरर

क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

आजकल मार्केट में एंटी-ग्लेयर लेंस की खूब डिमांड है. लैपटॉप-स्मार्टफोन चलाने वाले ज्यादातर लोग इस चश्में को लगाना पसंद करते हैं. माना जाता है कि ये आंखों को सुरक्षित रखकर उनकी एक्स्ट्रा केयर करते हैं.

Anti Glare Lens : आंखें हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा होती हैं, इसलिए इनका ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. आजकल ज्यादातर लोगों का काफी समय लैपटॉप या स्मार्टफोन की स्क्रीन के आगे बीत रहा है. जिसका असर उनकी आंखों पर पड़ रहा है. जिससे बचने के लिए वे एंटी ग्लेयर लेंस या चश्मा पहनते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये चश्में कितने फायदेमंद हैं. इनसे सचमुच आंखों को फायदा मिलता है या फिर सिर्फ आंखों में धूल झोंकने के लिए इसे इतना कारगर बताया जाता है. आइए जानते हैं...

एंटी-ग्लेयर लेंस फायदेमंद या नुकसानदायक

आजकल एंटी-ग्लेयर चश्में काफी ट्रेंड में हैं. इनकी डिजाइन और खास गुण की वजह से ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल करते हैं. इसके लेंस आंखों को स्क्रीन से निकलने वाली लाइट्स से बचाते हैं. इसमें बिना पावर का चश्मा मिलता है, जिसके साइड इफेक्ट्स न के बराबर ही हैं. कई आई एक्सपर्ट्स भी इस चश्में को पहनने की सलाह देते हैं.

यह भी पढ़ें: Health Tips: Toilet में बैठकर देर तक करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

एंटी-ग्लेयर लेंस फायदे

1.  UV रेज से आंखों की सुरक्षा

एंटी ग्लेयर चश्मे (Anti Glare Lens) के लेंस आंखों पर पड़ने वाली अल्ट्रा वॉयलट किरणों को रोककर तेज लाइट्स से बचाते हैं. इस लेंस से सिर्फ कम्यूटर स्क्रीन ही नहीं बल्कि न्यूज पेपर, बुक्स पढ़ते, मोबाइल चलाते और गाड़ी ड्राइव करते समय भी पहन सकते हैं.

2. स्ट्रेस और थकान से बचाते हैं

एंटी ग्लेयर लेंस आंखों को रिलैक्स मोड में रखते हैं. इनकी वजह से आंखों पर स्ट्रेस या किसी तरह का खिंचाव नहीं पड़ता है. इससे काम के दौरान थकान जल्दी महसूस नहीं होता है. इस लेंस की वजह से स्क्रीन की ब्लू लाइट आंखों तक नहीं पहुंचती और दिमाग शांत रहता है.

3. आंख-नाक पर कम दबाव

एंटी ग्लेयर चश्मों का वेट बाकी पावर वाले चश्मों की तुलना में काफी कम होता है. इनका वजन हल्का होता है, जिससे आंख और नाक पर प्रेशर ज्यादा नहीं पड़ता है. कई चश्मों का वजन ज्यादा होने से नाक पर दबाव बढ़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन बढ़ता है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: Toilet में बैठकर देर तक करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

4. तेज धूप से बचाए

एंटी ग्लेयर चश्मे के लेंस में एक खास तरह की कोटिंग होती है, जिनके लेंस पतले होते हैं और आंखों की सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए होते हैं. ये तेज धूप से आंखों को बचाता हैं और कई समस्याओं को रोक देते हैं.

5. धूल मिट्टी से बचाएं

घर से बाहर निकलने के बाद या सफर में आंखों में धूल-मिट्टी जम जाती है. इस दौरान आंखों को रगड़ने से खुजली और इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में एंटी ग्लेयर चश्मा आंखों को धूल और मिट्टी से बचाकर सुरक्षित रखता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget