एक्सप्लोरर

Expert Opinion: शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाएं रखें किडनी में पथरी वाले रोज़ेदार

नई दिल्ली: किडनी में पथरी समेत विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बिना एहतियात के इस भीषण गर्मी में रोजा रखना परेशानी का सबब बन सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी से किडनी में परेशानियां आ सकती हैं.

''बढ़ सकता है पथरी का आकार''

डॉक्टरों के मुताबिक, जिन लोगों की किडनी (गुर्दे) में पथरी है वे अव्वल तो रोजा रखने से बचें अगर फिर भी वे रोजा रखते हैं तो उन्हें भरपूर पानी पीना चाहिए नहीं तो उनकी पथरी का आकार बढ़ सकता है और गुर्दे पर सूजन आ सकती है. इसके अलावा शुरूआती स्तर पर गुर्दे की समस्याओं से पीड़ित कुछ सावधानियों के साथ और दवाइयों का सही तरीके से नियमन करके रोजा रख सकते हैं, लेकिन जिनका गुर्दा मध्यम स्तर का या एडवांस स्तर का क्षतिग्रस्त है तो ऐसे लोगों को रोजा रखने पर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है.

राष्ट्रीय राजधानी के फोर्टिस इंस्ट्टियूट ऑफ रेनल साइंस एंड ट्रांसप्लांट के निदेशक और प्रमुख डॉ संजीव गुलाटी ने कहा, ‘‘जिन लोगों के गुर्दे में पथरी है, उन्हें हम रोजा नहीं रखने की सलाह देते हैं और फिर भी वे रोजा रखते हैं तो हम उन्हें सलाह देते हैं कि वे भरपूर पानी पिएं, नमक का कम से कम सेवन करें, नारियल पानी पिएं और काजू से परहेज करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों और जिनके गुर्दे में पहले कभी पथरी थी तो उन्हें सेहरी से पहले डेढ़-दो लीटर पानी पीना चाहिए और इफ्तार के बाद दो-ढाई लीटर पानी पिएं तो वे सुरक्षित हैं.’’

पानी की कमी से फिर से बन सकती है पथरी

डॉ गुलाटी ने कहा कि जो लोग गुर्दे की पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं वे पानी का एहयतियात नहीं करेंगे तो उनके गुर्दे में मौजूद पथरी का आकार बढ़ सकता है या एक और पथरी बन सकती है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के गुर्दे से पथरी निकल गई है वे भी जरूर एहतियात बरतें क्योंकि उनके शरीर में पथरी बनाने वाले कारक हैं और पानी की कमी से पथरी फिर से बन सकती है.

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के डॉ सुदीप सिंह सचदेव ने कहा कि जिन्हें गुर्दे की बीमारी एडवांस स्तर पर है उन्हें हम रोजा रखने की बिल्कुल सलाह नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग शुरूआती स्तर की गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं वे अपने शरीर में पानी की उचित मात्रा को बनाए रखें और इस तरह से वे रोजा रख सकते हैं. पानी पर्याप्त मात्रा में बनाए नहीं रखने पर उन्हें दिक्कत हो सकती है. डॉ सचदेव ने कहा कि उचित पानी नहीं पीने से जिनके गुर्दे में पथरी है, वहां एक और पथरी हो सकती है और जिनके गुर्दे में पहले कभी पथरी रही है तो उनके दोबारा पथरी की समस्या हो सकती है.

कम से कम करना चाहिए नमक का सेवन

डॉ गुलाटी ने कहा कि पथरी वाले मरीजों के एहतियात नहीं रखने पर उनके गुर्दे में सूजन आ सकती है या पथरी का दर्द हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को साफ्ट ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए. मांस भी हफ्ते में एक-दो बार ही खाना चाहिए. नमक का कम से कम सेवन करना और भरपूर पानी पीना चाहिये और ऐसी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए जिनमें हाई प्रोटिन हो है, क्योंकि इससे पथरी बन सकती है.

उन्होंने कहा कि जिनका गुर्दा आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त है, वे रोजा रख सकते हैं लेकिन उन्हें रक्तचाप की दवाइयों लेनी होती हैं क्योंकि ऐसे अधिकतर मरीजों को रक्तचाप की समस्या रहती है. उन्होंने कहा कि अब रक्तचाप की ऐसी दवाइयां आ गई हैं जिन्हें दिन में एक बार लेना ही पर्याप्त होता है.

रोजा रखने में बरतनी चाहिए सावधानी

डॉ गुलाटी ने कहा कि अगर कोई दिन में तीन बार दवाइयां ले रहा है तो उसे रमजान से पहले ही डॉक्टर से बात करके उन्हें दो बार करा लेना चाहिए और गुर्दे की दवाइयां लेते रहना चाहिए. लेकिन जिनका गुर्दा मध्यम स्तर का या एडवांस स्तर का क्षतिग्रस्त है तो उन्हें दिक्कत हो सकती है. उन्हें डिहाईड्रेशन होने का अंदेशा रहता है और यही दिक्कत गुर्दे पर पथरी वालों को भी है.

डॉ सचदेव ने कहा कि बहुत लोगों को मधुमेह की वजह से गुर्दे की समस्या होती है तो ऐसे मरीजों की हम खुराक बदलें या दवाएं बदले तो परेशानी हो जाती है. उनके मधुमेह का स्तर एकदम से बढ़ जाता है या नीचे आ जाता है. उन्हें रोजा रखने में सावधानी बरतनी चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget