एक्सप्लोरर

Brain Health: हर 3 में से एक शख्स के ब्रेन में होती है दिक्कत, जानें क्यों होती है यह परेशानी?

Brain Health Tips: आजकल लाइफस्टाइल ने लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी है. हर कोई किसी न किसी बीमारी से परेशान चल रहा है. चलिए आपको उस बीमारी के बारे में बताते हैं जिससे हर तीन में से एक शख्स परेशान है.

Why One in Three Struggles Mentally: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की हर तीसरी इंसान को किसी न किसी तरह की ब्रेन से जुड़ी समस्या होती है? यह बात हाल ही में WHO (World Health Organization) और Lancet Neurology की 2024 की रिपोर्ट से सामने आई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूरोलॉजिकल डिजीज (यानी दिमाग और नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियां) अब दुनिया में बीमारी और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

ब्रेन से जुड़ी समस्या कितने लोग प्रभावित हैं?

WHO के मुताबिक साल 2021 में दुनिया भर में करीब 3 अरब लोग  किसी न किसी ब्रेन या नर्वस सिस्टम की समस्या से जूझ रहे थे. इसका मतलब है कि हर 3 में से 1 व्यक्ति को इस तरह की परेशानी है. यानी अगर आपके आसपास 3 लोग खड़े हैं तो उनमें से कम से कम एक शख्स को ब्रेन से जुड़ी समस्या होने की संभावना है.

कौन-कौन सी ब्रेन समस्याएं शामिल हैं?

ब्रेन से जुड़ी समस्याएं केवल एक ही तरह की नहीं होतीं. इसमें कई तरह की कंडीशंस शामिल हैं, जैसे-

स्ट्रोक (Stroke) – जब दिमाग में ब्लड सप्लाई रुक जाती है.

माइग्रेन (Migraine) – बार-बार होने वाला तेज सिरदर्द.

डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy) – डायबिटीज की वजह से नर्व्स को नुकसान.

एपिलेप्सी (Epilepsy) – दौरे पड़ना.

अल्जाइमर और डिमेंशिया (Alzheimer’s & Dementia) – याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होना.

इनके अलावा और भी कई तरह की दिक्कतें हैं जो सीधे दिमाग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती हैं.

क्यों बढ़ रही हैं ये दिक्कतें?

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी सबसे बड़ी वजह बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता तनाव, अनहेल्दी डाइट, शराब और स्मोकिंग की आदतें और लंबी उम्र तक जीना है. पहले लोगों की उम्र कम होती थी लेकिन अब लंबी उम्र में ब्रेन से जुड़ी बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है.

क्यों जरूरी है इस पर ध्यान देना?

ब्रेन और नर्वस सिस्टम शरीर का कंट्रोल सेंटर है. अगर इसमें गड़बड़ी हो जाए तो इंसान की सोचने-समझने की क्षमता, मूवमेंट, बोलने की ताकत, याददाश्त और यहां तक कि दिल की धड़कन तक प्रभावित हो सकती है. WHO का कहना है कि अगर समय रहते इन समस्याओं को कंट्रोल किया जाए तो लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है.

क्या करना चाहिए?

  • डॉक्टरों के अनुसार, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आदतें बेहद ज़रूरी हैं:
  • हेल्दी डाइट लें और प्रोसेस्ड फूड से बचें.
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें.
  • शराब और स्मोकिंग से दूर रहें.
  • नींद पूरी लें.

अगर लगातार सिरदर्द, भूलने की समस्या या चक्कर आने जैसी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.

WHO की रिपोर्ट साफ बताती है कि दुनिया में ब्रेन हेल्थ को लेकर अलार्म बज चुका है. अब वक्त है कि हम अपने दिमाग की देखभाल को उतनी ही गंभीरता से लें जितनी दिल और शरीर की करते हैं. अगर हम अभी से सावधान हो जाएं तो आने वाले समय में बड़ी परेशानी से बच सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: ये 3 आयुर्वेदिक फॉर्म्युले फॉलो करती हैं शाहिद कपूर की बीवी मीरा, रग-रग में आ जाती है जान

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget