एक्सप्लोरर

आप भी चिकन खाते हैं तो ये खबर आपके लिए है!

एशिया की सबसे बड़ी स्टडी के मुताबिक ज्यादा रेड मीट और चिकन खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.

नई दिल्ली: एशिया की सबसे बड़ी स्टडी के मुताबिक ज्यादा रेड मीट और चिकन खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.

क्या कहती है रिसर्च- वेजिटेरियन डायट को आमतौर पर नॉन-वेजिटेरियन डायट से हेल्दी माना जाता है लेकिन सभी मीट खतरे को सामान रूप से प्रभावित नहीं करते. रेड मीट और चिकन में हीम आयरन की मात्रा ज्यादा होती है जो डायबिटीज के रिस्क को बढाती है.

सिंगापुर में ड्यूक-एनयूएस मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं की स्टडी में ये पता चला कि रेड मीट और चिकन का सेवन करने में और डायबिटीज के होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है.

रेड मीट और चिकन से जुड़ा डायबिटीज का खतरा फि‍श डायट से रिप्लेस करने से कम हो सकता है.

डायबिटीज के मरीज ध्यान रखें इन बातों का- इस संबंध में एबीपी न्यूज ने न्यूट्रि‍शनिस्ट डॉ. डिंपल शर्मा से बात की. डॉ. डिंपल ने बताया कि किसी भी डायबिटिक पेशेंट के लिए कैलोरी काउंट रखना बहुत जरूरी होता है. आप दिनभर में कितनी कैलोरी ले रहे है, इस पर ध्यान देना जरूरी है. साथ ही फाइबर डायट भी डायबिटीक पेशेंट्स के लिए अहम रोल अदा करती है. दरअसल, रेड मीट और चिकन में फैट इंटेक बहुत ज्यादा होता है. इससे कॉलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है. ऐसे में रेड मीट और चिकन डायबिटीक पेशेंट्स के लिए अच्छा नहीं माना जाता.

इसलिए हो सकता है डायबिटीज का खतरा- डॉ. डिंपल आगे बताती हैं कि चिकन और रेड मीट से होने वाले डायबिटीज के खतरे की तो ये बिल्‍कुल सही है, क्योंकि ये हाई कैलोरी फूड है. साथ ही सैचुरेटिड फैट फूड होने की वजह से इससे कॉलेस्ट्रॉल भी हाई होता है. चिकन और रेड मीट के अधिक सेवन से डायबिटीज के अलावा गाउट की समस्या होने का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है. साथ ही यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा भी रहता है. ऐसे में ये रिसर्च बिल्कुल सही है.

नहीं करते एक्टिविटी तो हो सकती हैं ये बीमारियां- अगर आप रोजाना हाई कैलोरी डायट लेते हैं और फीजिकल एक्टिविटी बहुत कम करते हैं तो आपको कई बीमारियां होने का खतरा रहेगा. लेकिन आप अगर हैवी वर्कआउट करते हैं तो हाई कैलोरी आसानी से बर्न हो जाती है. ऐसे में बहुत ज्यादा चिकन खाने और रेड मीट खाने से डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रॉल, गाउट, यूरिक एसिड की समस्या होना आम बात है. अगर नॉनवेज के साथ एल्कोहल लेते हैं तो ये समस्यासएं और भी गंभीर हो सकती हैं.

फैमिली हिस्ट्री होने पर रहता है दुगुना खतरा- जिन लोगों की फैमिली हिस्ट्री में किसी को डायबिटीज या कॉलेस्ट्रॉल है तो उन्हें हाई कैलोरी डायट लेने से इन बीमारियों के होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज

Embed widget