एक्सप्लोरर

क्या एनर्जी ड्रिंक पीने से भी आ सकता है हार्ट अटैक? जान लीजिए क्या है सच

एनर्जी ड्रिंक्स का अधिक सेवन निश्चित रूप से दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपको हार्ट हेल्थ की चिंता है, तो इन्हें सीमित मात्रा में ही लें या पूरी तरह से बचें.

Energy Drink Side Effects : आजकल यूथ टीवी विज्ञापन और फिटनेस आइकंस को एनर्जी के लिए एनर्जी ड्रिंक्स पीता देख उसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. युवा ही नहीं हर उम्र के लोग खुद को एनर्जेटिक बनाए रखने और इंस्टैंट एनर्जी के लिए इस तरह के ड्रिंक्स पी रहे हैं. इन ड्रिंक्स को पीकर आपके शरीर में नई जान यानी ऊर्जा तो आ जाती है, लेकिन सच यह है कि ये आपके दिल की सेहत को बड़ा नुकसान भी पहुंचा रहे होते हैं.

हार्वर्ड टी एच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी में बताया गया है कि एक्सरसाइज करने के बाद एनर्जी ड्रिंक्स पीने से एक्सरसाइज का कोई फायदा नहीं मिलता है, उल्टे दिल की सेहत (Heart Health) खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या एनर्जी ड्रिंक्स हार्ट अटैक का कारण भी बन सकते हैं.

एनर्जी ड्रिंक्स में क्या होता है

एनर्जी ड्रिंक्स में मुख्य रूप से कैफीन, शुगर, टॉरिन, ग्वाराना, और कुछ अन्य स्टिमुलेंट्स मौजूद होते हैं. ये सभी तत्व शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं, लेकिन इनकी ज्यादा मात्रा  हानिकारक भी हो सकता है.

क्या एनर्जी ड्रिंक्स पीने से हार्ट अटैक आ सकता है

1. कैफीन ज्यादा होना

एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जो दिल की धड़कन (Heart Rate) और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इससे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

2. ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाना

रिसर्च में पाया गया है कि एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. अगर पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो एनर्जी ड्रिंक पीना खतरनाक हो सकता है. इससे हार्ट अटैक का रिस्क काफी ज्यादा हो सकता है.

ये भी पढ़ें - शिलाजीत असली है या फिर नकली, इस एक आसान टेस्ट से लगा सकते हैं पता

3. शुगर लेवल ज्यादा होना

ज्यादातर एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे डायबिटीज और मोटापा बढ़ सकता है. ये दोनों ही दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाले प्रमुख कारण हैं और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकते हैं.

4. अनियमित हार्टबीट 

एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन और अन्य उत्तेजक पदार्थ दिल की धड़कन को अनियमित (Arrhythmia) कर सकते हैं, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. इससे दिल का दौड़ा पड़ने का डर रहता है.

क्या कहते हैं वैज्ञानिक अध्ययन

कई अध्ययनों में पाया गया है कि एनर्जी ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक अध्ययन के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक पीने से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, खासकर उन लोगों में जो पहले से ही दिल की किसी बीमारी की चपेट में हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढें : क्या होता है Adolescence, जिसे लेकर बनी वेब सीरीज मचा रही धूम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget