एक्सप्लोरर

इस 1 सब्जी को खाने से हाई ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Vegetable for BP and Heart Attack: ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक से बचाव के लिए जानें कौन-सी सब्जी है फायदेमंद है. जो आपके दिल को रखे मजबूत और बीपी को कंट्रोल करे.

Vegetable for BP and Heart Attack: ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है. खास बात यह है कि हमारे किचन में मौजूद कुछ साधारण सी सब्जियां भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं. जानिए वो कौनसी सब्जी है जो आपका ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक कंट्रोल कर सकती है.

डॉ. बिमल छाजेड़ का कहना है कि, पालक का सेवन करना ऐसा लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या जल्दी हो जाती है. यानी इस सब्जी के जरिए आप अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं और हार्ट अटैक होने से भी बच सकते हैं.

ये भी पढ़े- किस उम्र तक करवा सकते हैं एग फ्रीज? एक्ट्रेस सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा

पालक क्यों है हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद?

पालक में पोटैशियम, मैग्नीशियम और नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर में सोडियम लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है. इसके अलावा पालक एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में सहायक है.

पालक और हार्ट अटैक का खतरा

हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह है। पालक में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं. इससे दिल पर दबाव कम पड़ता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा घट जाता है.

पालक को डाइट में शामिल करने के तरीके

  • सलाद के रूप में: पालक की पत्तियों को धोकर सीधे सलाद में इस्तेमाल करें
  • सूप बनाकर: पालक का सूप हाई बीपी वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है
  • जूस: सुबह खाली पेट पालक का जूस पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है
  • सब्जी के रूप में: आलू-पालक या दाल-पालक जैसी डिशेज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी होती हैं

पालक खाने के अन्य फायदे

  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
  • वजन कंट्रोल करने में मदद करता है
  • हड्डियों और आंखों के लिए फायदेमंद है

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के साथ हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है. पालक जैसी साधारण और आसानी से मिलने वाली सब्जी न सिर्फ ब्लड प्रेशर को संतुलित रखती है, बल्कि हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करती है. अगर आप चाहते हैं कि दिल हमेशा स्वस्थ रहे, तो अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करें.

इसे भी पढ़ें- अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं होता, नुकसान भी पहुंचाती है यह चीज! जान लें हर बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'

Embed widget