एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: क्या वाकई प्रेग्नेंसी में नारियल खाने से गोरा बच्चा पैदा होता है? जान लीजिए इसमें कितनी सच्चाई

गर्भवती महिलाएं नारियल यही सोच कर खाती हैं कि ज्यादा से ज्यादा नारियल खाने से उनका बच्चा गोरा पैदा होगा. क्या आप यही मानते हैं तो चलिए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई. 

Coconut And Pregnancy: लगभग सभी गर्भवती महिलाएं यही चाहती हैं कि उनका होने वाला बच्चा गोरा पैदा हो. गर्भ में पल रहे बच्चे को पर्याप्त पोषण मिले और वह स्वस्थ रहे. इसके लिए कपल्स तमाम तरह के प्रयास करते हैं और प्रेग्नेंसी में खास ख्याल भी रखते हैं. इन सब के बीच कपल्स को इस बात की बड़ी चिंता रहती है कि उनके होने वाले बच्चे का रंग गोरा होगा या नहीं. पर ज्यादातर लोग इस बात से अनजान है कि कुछ खाने या पीने से नहीं बल्कि बच्चे का रंग मे मेलेनिन पर निर्भर करता है.

जिनकी स्किन में मेलेनिन ज्यादा होता है उनका रंग सांवला या काला हो सकता है और गोर लोगों की स्किन में मेलेनिन कम होता है. लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाऐं प्रेगनेंसी के समय तमाम ऐसी ऐसी चीजों का सेवन करने लगती हैं, जिनके बारे में यह कहा जाता है कि इसका सेवन करने से गोरा बच्चा होगा. ठीक इसी तरह गर्भवती महिलाएं नारियल यही सोच कर खाती हैं कि ज्यादा से ज्यादा नारियल खाने से उनका बच्चा गोरा पैदा होगा जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई. 

Myth: क्या नारियल खाने से गोरा पैदा होता है बच्चा?

Fact: प्रेगनेंसी में खाने पीने की सलाह को महिलाएं बहुत ही गंभीरता से मनाती है कई बार किसी भी सलाह को आंख मूंद कर मान लेती है जो आगे चलकर परेशानी का सबक बन सकता है आपको बता दें कि महिलाएं प्रेगनेंसी में नारियल या नारियल पानी यही सोच कर पीते हैं कि ऐसा करने से जन्म ले रहा बच्चा गोरा पैदा होगा. पर क्या यह वाकई सच है, जानते हैं. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों की स्किन का रंग कैसा होगा यह सिर्फ माता-पिता की जींस पर निर्भर करता है. किसी तरह की कोई भी चीज प्रेगनेंसी के दौरान खाने से आपके बच्चे की स्किन के रंग पर कोई प्रभाव नहीं होता है. स्किन में मौजूद मेलेनिन की मात्रा यह तय करती है कि बच्चे का रंग गोरा होगा या सांवला. इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाना या नारियल पानी पीने से इसका कोई संबंध नहीं है.

क्या सलाह देते हैं ऐक्सपर्ट्स 

हेल्दी डाइट बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन किसी भी फूड का बच्‍चे के रंग से कोई लेना-देना नहीं है. डॉक्टर के अनुसार, नारियल पानी कैल्शियम और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि, प्रेग्नेंसी में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए. क्योकि इसमें मौजूद पोटेशियम और चीनी की मात्रा डायबिटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर वाली महिलाओं के सामने समस्‍या पैदा कर सकती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget