एक्सप्लोरर

Control Overeating: भूख लगने पर खा लेते हैं लिमिट से ज्यादा? ऐसे रखें अपने पेट का ध्यान

स्वाद के चक्कर में भूख से अधिक खा लेना, कभी-कभी तो ठीक है. लेकिन यदि यह रोज की आदत है तो ओवर इटिंग की परेशानियों को आप समझते होंगे. इससे ब्लोटिंग और फैट भी बढ़ता है और काम करने की स्पीड घट जाती है.

Stop Overeating: भूख से अधिक खा लेने की गलती हम सभी कर लेते हैं. खासतौर पर तब,जब खाना बहुत स्वादिष्ट हो या भूख बहुत देर से लगी हो और जोर से लगी हो. हालांकि भूख से अधिक खा लेने की आदत को किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं कहा जा सकता. जो लोग ऐसा कभी-कभी करते हैं, उनका तो समझ आता है कि चलो स्वाद के चक्कर में हो गया या भूख के चक्कर में हो गया. लेकिन कुछ लोगों की यह आदत होती है कि पहले वे अपने खाने पर कंट्रोल नहीं कर पाते और उसके बाद ब्लोटिंग और फैट से परेशान होते हैं. इन दोनों ही स्थितियों आप खुद को कैसे रिलैक्स करें और अपनी इस आदत पर कैसे नियंत्रण पाएं, यहां जानें...

खुद को कैसे रिलैक्स करें
सबसे पहले बात करते हैं कि ओवर ईटिंग करने के बाद आखिर खुद को तुरंत कैसे रिलैक्स किया जाए. तो इसके लिए आप यहां बताए गए टिप्स अपना लें...

  • एक चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मिश्री को मिक्स करें और खा लें.
  • चार से पांच पत्ती हरा पुदीना लें और इसे काले नमक के साथ खा लें.
  • एक चौथाई चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ चबाकर खा लें.
  • आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली हरड़ की गोलियां घर में रखें और भोजन के बाद एक गोली चूसकर खाएं.

ये सभी तरीके आपके पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं. इनका उपयोग करने के बाद 5 से 10 मिनट तक चहलकदमी करें. आपको डकार आ जाएगी, पेट हल्का होगा और ब्लोटिंग खत्म हो जाएगी.

ओवर ईटिंग की आदत कैसे नियंत्रित करें?

  • आप जिस प्लेट में खाना खाते हैं, उसका साइज थोड़ा छोटा कर लें. 
  • प्लेट में एक बार में जितना खाना निकाला है, उससे अधिक ना लेने का वादा खुद से करें और इसे पूरा करें.
  • भोजन को चबाकर और धीरे-धीरे खाएं.
  • रोटी के कोर छोटे बनाएं और कोशिश करें कि एक कोर को 32 बार चबाएं. कोर चबाते समय मन ही मन गिनती कर सकते हैं.
  • इस तरह धीरे-धीरे भोजन करने पर टेस्ट बड्स शांत होते हैं और शरीर भोजन के रस का अनुभव कर पाता है. इससे शरीर को तृप्ति मिलती है.
  • अपनी प्लेट में फाइबर रिच फूड्स अधिक शामिल करें. जैसे, चपाती की तुलना में सब्जी और दाल अधिक लें.
  • दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी और दूध, छाछ, लस्सी इत्यादि का सेवन करें. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: चाहते हैं गुलाबी गाल तो डायट में शामिल करें ये 5 फूड्स

यह भी पढ़ें: सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget