एक्सप्लोरर

Bad Breath: सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

सांसों की दुर्गंध के कारण लोग आपका मजाक उड़ाने लगे हैं और दोस्त पास बैठने से कतराने लगे हैं तो इस बात से परेशान होने की जगह इन आसान घरेलू रेमेडीज को अपनाएं. ये नुस्खे आपकी समस्या का पक्का समाधान हैं.

सांसों की दुर्गंध सिर्फ अपना मूड ही खराब नहीं करती है बल्कि पास बैठकर बात करने वाले लोगों को भी असहज करती है. यह समस्या अगर लंबे समय तक बनी रहे तो पार्टनर से लेकर फ्रैंड्स तक सभी पास बैठने और बात करने से बचने लगते हैं. सांसों से आने वाली दुर्गंध के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं. कई बार ये कारण सिर्फ गलत खान-पान से जुड़े होते हैं तो कई बार पेट संबंधी बीमारी के कारण भी सांसों से दुर्गंध आती है. इसके अतिरिक्त जो लोग लंबे समय से किसी रोग की दवाएं खा रहे होते हैं, उनके मुंह से भी दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है. खैर, आपकी समस्या की वजह जो भी हो, हम आपको यहां जो समाधान बता रहे हैं, इन्हें आप हर स्थिति से होने वाली सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए अपना सकते हैं...

1. मुंह की सही सफाई का तरीका 

ओरल हेल्थ को लेकर अवेयर लोग दिन में दो बार ब्रश जरूर करते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ दांतों की सफाई करते हैं और जीभ को साफ करना भूल जाते हैं. बस आपकी यही भूल मुंह से आने वाली दुर्गंध की वजह बन जाती है.

2. शुगर कम खाएं

चाय-कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स और स्वीट्स के रूप में बहुत सारी शुगर को हर दिन अपने शरीर के अंदर डालने वाले लोगों के मुंह से भी दुर्गंध आने की समस्या होने लगती है. क्योंकि शुगर के कारण आपके मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो मूड खराब करने वाली सांसों की दुर्गंध पैदा करते हैं.

3. मुंह में लौंग डाल लें

खाना खाने के बाद और रात को सोने से पहले या जब भी आपका मन करे आप अपने मुंह में एक लौंग डाल लें और इसे कैंडी की तरह धीरे-धीरे चूसते रहें. यह एक ऐसा शानदार मसाला है, जो सांसों की दुर्गंध भी दूर करता है और दांतों को भी स्वस्थ बनाता है.

4. कितना पानी पीते हैं आप?

सांसों की दुर्गंध से बचने के लिए इस बात पर जरूर करें कि आप एक दिन में कितना पानी पीते हैं. क्योंकि यदि आप 8 से 10 गिलास पानी रोज नहीं पीते हैं तो आपके मुंह से दुर्गंध आना सामान्य बात है. इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं.

5. पेट साफ रखें

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें भी सांसों से दुर्गंध आने की पेरशानी होती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपना पेट हमेशा साफ रखें. यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आंवला चूर्ण, त्रिफला, पेट सफा इत्यादि चूर्ण का सेवन करें और पेट को पूरी तरह साफ करें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

यह भी पढ़ें: बहुत पापड़ बेलने के बाद समझ आते हैं 'प्यार' से जुड़े ये 10 सबक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget