एक्सप्लोरर

क्या आप भी कॉटन बड्स से कान साफ करते हैं? जानिए ये कितना 'खतरनाक' हो सकता है

अगर आप भी कान की गंदगी औऱ इयर वैक्स निकालने के लिए कॉटन बड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये काफी रिस्की हो सकता है. चलिए जानते हैं कॉटन बड्स से क्या खतरा हो सकता है.

Cotton Buds Side Effects: आजकल कान साफ करने के लिए बाजार में तरह तरह के कॉटन बड्स आ गए हैं. कान में गंदगी चली जाए या फिर ईयरवैक्स जमा हो जाए तो लोग आमतौर पर इन कॉटन बड्स से कान को साफ करते हैं.  हालांकि पहले लोग माचिस की तीली या पतली लकड़ी से कान साफ करते थे लेकिन इससे कान का पर्दा फटने का डर रहता है. इसीलिए मार्केट में कॉटन बड्स आ गए हैं जिन्हें कान की सफाई के लिए मुफीद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन कॉटन बड्स से आप कान की सफाई कर रहे हैं वो आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं. चलिए आज जानते हैं कि कान की सफाई के लिए यूज होने वाले कॉटन बड्स कैसे खतरनाक साबित हो सकते हैं. 
 
कॉटन बड्स के नुकसान  
हैल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि कॉटन बड्स से कान को साफ करना गलत चीज है. ये कॉटन बड्स कान की सफाई के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. दरअसल कान में गंदगी और इयरवैक्स जमा होने पर जब हम कॉटन बड्स को कान में डालते हैं तो ये गंदगी निकालने की बजाय गंदगी को कान के अंदर की तरफ धकेल देते हैं. इससे गंदगी कान के और अंदर चली जाती है औऱ वहां जाकर संक्रमण का कारण बन जाती है. इससे इयर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. 
 
ईयर कैनाल में गंदगी भरने का खतरा  
दरअसल जब हम कान में कॉटन बड्स डालते हैं तो गंदगी कान की ऊपरी परत से खिसक कर ईयर कैनाल में चली जाती है जहां गंदगी जाने पर सबसे पहले संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ईयर कैनाल में अगर संक्रमण हो जाए तो कान के परदे को भी खासा नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा अगर आपके कान में थोड़ा इयरवैक्स बन रहा है तो उसे इग्नोर करना चाहिए क्योंकि ये ईयरवैक्स दरअसल आपके कान को बाहरी चीजों से प्रोटेक्ट करता है. 
 
कैसे करें अपने कान की सही सफाई  
डॉक्टर कान की सफाई के लिए कॉटन बड्स के इस्तेमाल की मनाही करते हैं. देखा जाए तो रोज नहाते वक्त कान खुद ब खुद साफ हो जाते हैं. ये शरीर का मैकेनिज्म है कि कान का ईयरवैक्स समय समय पर खुद ही निकल जाता है. लेकिन अगर ज्यादा गंदगी है तो भी आपको कॉटन बड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर आपको कान साफ करना है तो आप कान में तेल की कुछ बूंदें डालकर छोड़ दीजिए. आप चाहें तो बेबी ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद कान को रुई से ढक लीजिए. कुछ ही देर में कान का मैल या ईयरवैक्स तेल के साथ बाहर आ जाएगा.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget