एक्सप्लोरर

फेंकने के बजाय रोजाना करें इस खरबूजे के बीजों का सेवन, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Benefits of Melon Seeds: खरबूजे के बीज फेंकने की गलती न करें. ये छोटे-से बीज सेहत के लिए होते हैं बेहद फायदेमंद. जानिए रोजाना सेवन से मिलने वाले जबरदस्त फायदे.

Benefits of Melon Seeds: गर्मी के मौसम में जब भी ठंडा-ठंडा खरबूजा कटे, तो उसकी मिठास और ताजगी हर किसी को भा जाती है. लेकिन जैसे ही हम इसे खा लेते हैं, बीजों को एक झटके में कूड़ेदान में फेंक देते हैं, बिना ये सोचे कि जिन बीजों को हम बेकार समझ रहे हैं, असल में वही सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. खरबूजे के बीज पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, जिन्हें अगर रोजाना खाया जाए तो शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। जानिए कैसे 

ये भी पढ़े- गर्मी के इन 9 दिनों में रखें अपनी सेहत का खास ख्याल, नौतपा के दौरान ऐसे रखें बॉडी का खास ध्यान

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

खरबूजे के बीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए यह एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प हो सकता है. 

हड्डियों को बनाए मजबूत

इन बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं. नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है और कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है. 

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

खरबूजे के बीजों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में सहायक है. ये कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करते हैं और पेट को हल्का रखते हैं. 

इम्यूनिटी बढ़ाता है

खरबूजे के बीज जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. खासकर बदलते मौसम में अगर रोजाना इनका सेवन किया जाए तो सर्दी-जुकाम से भी बचा जा सकता है. 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

इन बीजों में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत व घना रखने में मदद करते हैं. इससे समय से पहले झुर्रियां और बालों का झड़ना भी कम होता है. 

अब जब भी अगली बार खरबूजा खाएं तो उसके बीजों को कूड़ेदान की नहीं, बल्कि किचन की डिब्बी में जगह दें. छोटे दिखने वाले ये बीज बड़े-बड़े स्वास्थ्य लाभ छिपाए हुए हैं. तो क्यों न इस गर्मी सेहत पर ध्यान दिया जाए और इसे रोज खाने की आदत बना ली जाए, ताकि आपको किसी तरह की बीमारी न हो. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget