एक्सप्लोरर

सांस की बदबू और यूरिन का बदला रंग है किडनी की बीमारी का संकेत, जानें ये 5 लक्षण

किडनी ठीक से काम करती रहे तो शरीर स्वस्थ बना रहता है. कोई भी बीमारी या इंफेक्शन शरीर में पनपने लगता है तो किडनी कुछ खास संकेत देकर आपको आगाह करती हैं. इन्हें समझना जरूरी है. ये लक्षण इस प्रकार हैं.

किडनी की बीमारी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि जब तक बीमारी बहुत अधिक फैल नहीं जाती, तब तक व्यक्ति को दर्द या परेशानी का अनुभव नहीं होता है. हालांकि बीमारी शुरू होने और बढ़ने के दौरान किडनी कई तरह के संकेत देकर आपको आगाह करती हैं. किडनी शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत सारे काम करती हैं. जैसे, रक्त को शुद्ध करके इससे टॉक्सिन्स को बाहर निकालना, ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करना, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी ना हो इसके लिए जरूरी हॉर्मोन्स का उत्पादन करना, यूरिन को रेग्युलेट करना और फिल्टर करना, इनके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण काम किडनी करती हैं, जिनसे शरीर स्वस्थ बना रहता है. 

इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है. जब भी किडनी में किसी तरह का इंफेक्शन पनपता है तो ये कुछ खास संकेत देकर आपको आगाह करती हैं. किडनी की बीमारी से जुड़े इन 5 संकेतों को पहचानें और समय रहते जान लें कि आपकी किडनी को अतिरिक्त देखभाल और आपके सपॉर्ट की जरूरत है. क्योंकि एक बार अगर किडनी की बीमारी बिगड़ जाए या अधिक फैल जाए तो फिर जान पर भी खतरा बन आता है. 

सांसों से दुर्गंध आना

आमतौर पर सांस से दुर्गंध आने की वजह कच्ची प्याज खाना और दिनभर में शरीर की जरूरत के अनुसार पानी ना पीना होता है. लेकिन यदि आपकी सांसों से लगातार दुर्गंध आ रही है तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए. क्योंकि सांसों की दुर्गंध किडनी की बीमारी का एक प्राथमिक संकेत भी है.

यूरिन का रंग बदलना

किडनी का एक मुख्य काम यूरिन को फिल्टर करना भी होता है, जब किडनी में इंफेक्शन या कोई बीमारी पनप रही होती है तो इसका असर आपके यूरिन के कलर पर भी पड़ता है और इस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं...

  • पेशाब में झाग आना
  • पेशाब का रंग डार्क पीला होना
  • रात के समय सामान्य से अधिक बार यूरिन आना
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब की मात्रा बहुत अधिक कम होना या बढ़ जाना 

थकान रहना

शरीर में आयरन और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी थकान रहती है और किडनी की समस्या के कारण भी. इसलिए आपको हर समय थकान बने रहने की वजह क्या है, ये जानने के लिए समय रहते अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें. क्योंकि जब किडनी ठीक से काम नहीं करतीं तो रक्त में लाल कोशिकाओं की कमी हो जाती है. ये कोशिकाएं ही खून में ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाती हैं. जब रक्त में ऑक्सीजन कम रहता है तो शरीर थका हुआ रहने लगता है.

सांस उखड़ना

रक्त में ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस उखड़ने लगती है. या सांस लेने में समस्या महसूस होती है. यह भी लग सकता है जैसे सांस बहुत छोटी-छोटी आ रही है. ऐसे लक्षण खून में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण आते हैं. इसलिए सांस संबंधी ये समस्या भी किडनी की बीमारी का लक्षण हो सकती है.

त्वचा संबंधी समस्याएं

त्वचा पर बहुत खुजली होना, बहुत अधिक रैशेज होना, दाने इत्यादि निकलना भी किडनी की समस्या का लक्षण हो सकते हैं. क्योंकि किडनी रक्त का शुद्धिकरण करके विषैले तत्वों को अलग करती है और यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन बीमारी या इंफेक्शन की स्थिति में ऐसा ना हो पाने के कारण  त्वचा पर ये समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए स्किन पर अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: टॉयलेट सीट पर टिशू पेपर लगाकर बैठना पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा!

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget