एक्सप्लोरर

टॉयलेट सीट पर टिशू पेपर लगाकर बैठना पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा!

हाइजीन का ध्यान रखते हुए ज्यादातर लोग पब्लिक बाथरूम उपयोग करते समय टॉयलेट सीट पर टॉयलेट पेपर रखकर बैठते हैं ताकि उन्हें किसी तरह का इंफेक्शन ना लगे. हालांकि ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

हाइजीन पसंद करने वाले ज्यादातर लोग बाथरूम में जाने के बाद एक काम जरूर करते हैं, ये है टॉयलेट सीट पर टिशू पेपर रखकर बैठना. क्योंकि इन लोगों का मानना होता है कि ऐसा करने से जर्म्स, बैक्टीरिया या इंफेक्शन इनकी त्वचा के संपर्क में नहीं आएंगे और इन्हें कोई बीमारी नहीं लगेगी. हालांकि टॉयलेट सीट पर पेपर रखकर यूज करने से इनके लिए बीमारी का रिस्क कहीं अधिक बढ़ जाता है और इंफेक्शन ज्यादा तेजी से फैलता है.

क्यों नहीं रखना चाहिए पेपर?

टॉयलेट सीट पर पेपर रखकर बैठने से आप हानिकारक और बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया की चपेट में आसानी से आ सकते हैं. क्योंकि टॉयलेट पेपर भी बाथरूम में ही रखा रहता है और यह टॉयलेट सीट के बहुत क्लोज भी होता है. पेपर या कागज बाथरूम में रखी सभी अन्य चीजों के मुकाबले बैक्टीरिया पनपने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान होता है.

रिपोर्ट्स की मानें तो इतने बैक्टीरिया टॉयलेट सीट पर नहीं होते हैं, जितने कि बाथरूम में रखे टॉयलेट पेपर पर होते हैं. जहां तक टॉयलेट सीट की बात है तो इसका सरफेस इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि इसके ऊपरी हिस्से पर बैक्टीरिया पनप ही नहीं पाते हैं. हालांकि सिटिंग एरिया के अंदर की तरफ इकोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया जरूर हो सकते हैं लेकिन फिर भी टॉयलेट सीट बाथरूम में रखी अन्य चीजों से अधिक क्लीन होती है.

ब्रीडिंग ग्राउंड है टॉयलेट पेपर

  • माइक्रोब्स यानी हानिकारक बैक्टीरिया की ब्रीडिंग के लिए टॉयलेट पेपर एकदम पर्फेक्ट जगह होती है. क्योंकि पेपर मॉइश्चर भी सोखता है और इसका सरफेस भी रफ होता है. 
  • टॉयलेट पेपर को ज्यादातर लोग यूज करते हैं और इसका उपयोग करते समय इसे हाथों से टच किया जाता है. जबकि जिस टॉयलेट सीट पर बैठते समय बट और थाई एरिया टॉयलेट सीट के संपर्क में आता है. शरीर का यह हिस्सा हर समय पैंट, पजामा या अन्य कपड़ों से कवर रहता है और इस कारण यह शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में  जर्म फ्री और क्लीन भी होता है.

आप क्या करें?

  • आपको अपनी हाइजीन मेंटेन रखने के लिए टॉयलेट सीट पर पेपर रखने की जरूरत नहीं है. बल्कि इसकी जगह आप बाथरूम यूज करने के बाद अपने हाथों की सफाई पर अधिक ध्यान दें. क्योंकि बाथरूम में रखी हर चीज पर माइक्रो ऑर्गेनिज्म पनप रहे होते हैं. यानी ढेर सारे बैक्टीरिया. इसलिए बिना हैंडवॉश करे अपने चेहरे और मुंह पर हाथ ना लगाएं.
  • टॉयलेट सीट उपयोग करने के बाद फ्लश करने से पहले सीट को ढक दें और फिर फ्लश करें. घर के बाथरूम में यह विधि अपनाकर आप अपने बाथरूम को काफी हद तक जर्म फ्री रख सकते हैं. 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

यह भी पढ़ें: ये लक्षण हैं इस बात का संकेत, आपके शरीर में बढ़ गई है कफ की मात्रा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget