एक्सप्लोरर

Mosquito Repellent: मच्छर भगाने के हर्बल उपाय, लंग्स को नहीं होगा नुकसान

Mosquito Prevention Tips: मॉनसून में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. आमतौर पर इनसे बचने के लिए क्वाइल और केमिकल लिक्विड्स का उपयोग किया जाता है. यहां मच्छर भगाने के घरेलू उपाय (DIY tips) बताए गए हैं .

Monsoon Mosquito Prevention DIY Tips: मच्छर सिर्फ इरिटेट नहीं करते हैं बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक होते हैं. इनकी बाइट बीमार तो बनाती ही है, जानलेवा भी साबित हो सकती है. ऐसे में घर में हर वो तरीका अपनाना चाहिए, जिससे मच्छर घर के अंदर ना आ सकें (DIY Mosquito Repellent). अगर ये उपाय हर्बल और नैचरल होगा तो सेहत के लिए भी अच्छा होगा क्योंकि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर मच्छर भागने वाले तरीके (Mosquito Repellent) केमिकल बेस्ड होते हैं या फिर कैरोसीन बेस्ड. इन्हें उपयोग करने से मच्छर तो भाग जाते हैं लेकिन सांस से जुड़ी समस्याएं, खांसी, नींद से जुड़ी समस्याएं इत्यादि बीमारियां हो सकती हैं. यहां आपको मच्छर भगाने के कुछ घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं, जो हेल्दी भी हैं और पॉकेट फ्रेंडली भी.

गुग्गुल की धूप करें

आपके घर में पूजा-पाठ होती है तो आप गुग्गुल के बारे में जरूर जानते होंगे. मच्छर भगाने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है. आप शाम के समय घर में दीपक प्रज्वलित करते समय गुग्गुल की धूप भी करें. इससे घर में मच्छर भी नहीं आते हैं और नकारात्मकता भी घर से दूर रहती है. इसका धुआं घर का वातावरण शुद्ध करता है और हवा में मौजूद हानिकारक वायरस को भी खत्म करता है.

लेमन ग्रास ऑइल 

अगर घर में छोटे बच्चे हैं और आप धुआं नहीं करना चाहते हैं तो लेमन ग्रास का उपयोग करें. आप इस ऑइल को घर में ऑइल डिफ्यूजर के साथ उपयोग करें. घर भी महकता रहेगा और मच्छर भी नहीं आएंगे. ध्यान रखें कि ऑइल असली होना चाहिए तभी काम करेगा.

नीम और नारियल का तेल

बराबर मात्रा में नीम और नारियल का तेल मिला लें. सोने से पहले हाथ-पैर धोकर इस तेल को लगाएं और फिर सो जाएं. मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे.

कपूर जलाएं

सोने से पहले घर में कपूर जला दें. खासतौर पर अपने सोने वाले कमरे में.  यह जलकर थोड़ी ही देर में बंद हो जाता है लेकिन कॉयल की तरह काम करता है. आप कमरे में कपूर जला कर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे मच्छर तुरंत भाग जाएंगे और आप चैन की नींद सो पाएंगे. लेकिन ध्यान रखें कि आपको कपूर का धुआं करना है ताकि उसकी गंध पूरे कमरे में फैल जाए. यहा धुआं आंखों में नहीं लगता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: मॉनसून में प्याज के पकौड़े संग जरूर खाएं पुदीना चटनी, जानें वजह

यह भी पढ़ें: आलू-टमाटर लवर्स को करना होगा कंट्रोल, मॉनसून में भारी पड़ेगा इस सब्जी का स्वाद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget