एक्सप्लोरर

सोते समय जरूरत से ज्यादा आए पसीना तो न करें इग्नोर, हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

सोते समय बार-बार पसीना आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. यह समस्या थायरॉइड, डायबिटीज या कैंसर से भी जुड़ी हो सकती है. इसके साथ वजन घटना या थकान जैसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

रात में सोते समय पसीना आना कई बार सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसे हल्‍के में लेना भारी पड़ सकता है. हेल्‍थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींद के दौरान पसीना आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में सही वजह का पता लगाना और समय रहते इलाज कराना जरूरी है.

क‍िन बीमारियों का हो सकता है संकेत?

  1. हाइपरथायराइडिज्‍म- जब थायरॉइड ग्रंथि ज्यादा मात्रा में हार्मोन बनाने लगती है तो शरीर गर्मी और पसीना बर्दाश्त नहीं कर पाता. यह स्थिति हाइपरथायराड‍िज्‍म कहलाती है.
  2. तनाव और चिंता- ज्यादा मानसिक तनाव और चिंता भी रात में पसीना लाने की बड़ी वजह हो सकती है. इसमें दिल की धड़कन तेज होना और घबराहट महसूस होना आम है.
  3. डायबिटीज- शरीर का शुगर लेवल अचानक कम होने पर डायबिटीज मरीजों को रात में पसीना आने लगता है.
  4. हार्मोनल इम्बैलेंस - महिलाओं में मेनोपॉज या हार्मोनल बदलाव की वजह से भी रात में पसीना आ सकता है. इस दौरान बेचैनी और नींद न आने जैसी द‍िक्‍कतें होती है.
  5. प्रोस्‍टेट कैंसर- पुरुषों में यह समस्या प्रोस्‍टेट कैंसर का लक्षण भी हो सकती है. खासतौर पर इलाज के दौरान भारी दवाओं के चलते रात में ज्‍यादा पसीना आ सकता है.
  6. हार्ट डिजीज- दिल की बीमार‍ियां या हार्ट अटैक आने से पहले भी शरीर बार-बार पसीना छोड़ सकता है. इसलिए ऐसी स्थिति में जांच कराना जरूरी है.
  7. मोटापा- ज्‍यादा वजन वाले लोगों को रात में पसीना आने की समस्‍या ज्‍यादा होती है, क्योंकि उनके शरीर में गर्मी ज्यादा पैदा होती है.

कब लें डॉक्टर की मदद?

अगर रात को बार बार पसीना आने लगे और यह आपकी नींद में बाधा डाले या फ‍िर इसके साथ वजन घटने, थकान या घबराहट जैसे लक्षण भी हों तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें. इसके साथ ही आप ठंडे कमरे में सोएं और हल्का बिस्तर इस्तेमाल करें. इसके अलावा सोते समय ज्‍यादा कपड़े न पहनें, स‍िर्फ सूती या ल‍िनेन के कपड़े पहनें और मसालेदार खाना, कैफीन और शराब से बचें. 

ये भी पढ़ें- चलते-चलते हाथ-पैर हो जाते हैं ढीले और चेहरा पड़ जाता है पीला, जानें ये किस बीमारी के लक्षण?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget