एक्सप्लोरर

कोरोना महामारी के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ा बाहर खाने का क्रेज, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कोरोना महामारी के बाद दिल्ली-NCR में लोगों के बाहर खाने का क्रेज बढ़ गया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अब पहले से ज्यादा लोग रेस्टोरेंट में खाना पसंद कर रहे हैं.

महामारी के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों की खाने की आदतों में बड़ा बदलाव आया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, अब पहले से ज्यादा लोग बाहर खाना पसंद कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 32% लोगों ने कहा कि वे अब पहले की तुलना में अधिक बार रेस्टोरेंट जाते हैं. लॉकडाउन के दौरान रेस्टोरेंट्स में ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई थी, लेकिन अब लोग फिर से बाहर निकलकर खाने का मजा ले रहे हैं. इस बढ़ते चलन ने रेस्टोरेंट व्यवसाय को भी नई ऊर्जा दी है. रिपोर्ट में और भी कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं. आइए जानते हैं..

लॉकडाउन के दौरान रेस्टोरेंट्स की हालत
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान रेस्टोरेंट्स में बहुत कम लोग जा रहे थे. लोग अपने घरों में बंद थे और रेस्टोरेंट्स भी बंद थे. इसलिए, कोई भी बाहर जाकर खाना नहीं खा पा रहा था. इस कारण रेस्टोरेंट व्यवसाय में भारी गिरावट आई. 

खाने की आदतों में बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के बाद करीब 26% लोगों की खाने की आदतें नहीं बदलीं. वहीं, 19% लोगों ने कहा कि उनकी आदतों में थोड़ा बदलाव आया है. 13% लोगों ने माना कि उनकी खाने की आदतों में बहुत बड़ा बदलाव आया है. 

दिल्ली में रेस्टोरेंट्स की संख्या
दिल्ली में करीब 1,20,419 रेस्टोरेंट्स हैं। इनमें से कुछ बड़े और छोटे हैं। दिल्ली-एनसीआर देश के सबसे बड़े फूड सर्विस बाजारों में से एक बन गया है. 

रेस्टोरेंट्स के प्रकार

  • क्लाउड किचन: 30,613
  • पब्स, बार्स, कैफे और लाउंज: 312
  • कैफे: 2,752
  • डेज़र्ट रेस्टोरेंट: 989
  • फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट: 340
  • क्विक सर्विस रेस्टोरेंट: 19,134
  • अफोर्डेबल कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट: 9,782
  • प्रीमियम कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट: 1,657
  • अन्य: 651

बाहर खाना पसंद करने का चलन
महामारी के बाद, अब लोग घर से बाहर निकलकर रेस्टोरेंट में खाना पसंद कर रहे हैं। यह बदलाव उनके सामाजिक जीवन को भी बेहतर बना रहा है और रेस्टोरेंट व्यवसाय को भी बढ़ावा दे रहा है. पहले लोग घर में ही खाना पसंद करते थे, लेकिन अब वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं. रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाने से उन्हें नया अनुभव मिलता है और वे एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाते हैं. इससे रेस्टोरेंट्स में भी रौनक लौट आई है और उनका कारोबार फिर से बढ़ रहा है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बस डांस पर जमकर मारना है चांस, फिट हो जाएंगे बॉडी-मूड और दिमाग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget