एक्सप्लोरर

राजमा-चावल खाने के बाद पेट में लगता है भारीपन तो जरूर ट्राई करें डायटीशियन की ये ट्रिक

राजमा चावल खाने के बाद गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या होती है तो राजमा पकाते समय यहां बताई गई विधि को अपनाएं. आपकी ये सभी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी और आप अपने पसंदीदा राजमा चावल इंजॉय कर पाएंगे.

घर के बने राजमा-चावल ज्यादातर लोगों का पसंदीदा भोजन होते हैं. खासतौर पर शाकाहारी लोग तो राजमा-चावल के दीवाने होते हैं. हालांकि राजमा-चावल खाने के बाद बहुत से लोगों को गैस बनने, पेट में भारीपन या ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या महसूस होने लगती है. यदि आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है तो हम आपके लिए डायटीशियन लवलीन कौर द्वारा बताई गई ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसे ट्राई करने के बाद आपको ऐसी कोई समस्या नहीं होगी.

डायटीशियन यानी आहार विज्ञ लवलीन कौर कहती हैं कि राजमा बनाने का पारंपरिक तरीका है कि इसे बनाने से पहले एक रात के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता है. दरअसल यह सिर्फ राजमा पकाने की विधि नहीं है बल्कि एक वैज्ञानिक तरीका है, जिसके जरिए राजमा में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज को कम किया जाता है.

लवलीन कहती हैं कि रात को भिगोकर रखने से राजमा का एसिडिक कॉन्टेंट कम हो जाता है. राजमा में एसिडिक प्रॉपर्टीज बहुत हाई होती हैं, जिससे इसे खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं. इसलिए राजमा को बनाने से पहले रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना चाहिए.

डायटीशियन की स्पेशल ट्रिक

राजमा को रातभर के लिए तो भिगोकर रखना ही है. इसे पानी में भिगोते समय सुबह इस पानी को निकालकर और राजमा को अच्छी तरह धोकर फिर से साफ पानी में भिगोकर रखें और इस बार पानी के साथ कड़ी पत्ता, हल्दी, कसा हुआ अदरक और हींग डालकर दो घंटे के लिए भिगोकर रखें. 

फिर इसी पानी के साथ राजमा को कम से कम 15 मिनट के लिए पकाएं. राजमा में तड़का लगाते समय तड़के में नमक ना डालें बल्कि जब तड़का पक जाए तब नमक डालें. इस तरह से नमक डालने पर भी आपको एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी.

लवलीन कहती हैं कि राजमा को हमेशा पूरी तरह पकाकर ही खाना चाहिए. अगर ये कच्चे रह जाते हैं तो पेट में एसिडिटी या अन्य समस्याओं की वजह बन सकते हैं. इसलिए इन्हें सही तरीके से पकाकर खाना जरूरी होता है, फिर चाहे आप राजमा चावल खाएं या फिर राजमा की चाट खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

एक ही दवाई से इस तरह ठीक करें सूखी और गीली खांसी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget