एक्सप्लोरर

Reaheating Rice: चावल को दोबारा गर्म करके खाने से हो सकती है फूड प्वाइजनिंग? ये है सच

चावल को किसी भी रूप में दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए, यह कई तरह से नुकसानदेह हो सकता है. न तो आप इसकी बिरयानी बना सकते हैं और ना ही फ्राइड राइस. इसलिए चावल हमेशा ताजा पकाकर ही खाना चाहिए.

Reheating Rice Side Effects : बार-बार खाना गर्म करके खाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. ऐसा करने से कुछ फूड्स का न्यूट्रिशन कम हो सकता है और कुछ टॉक्सिक भी हो जाते हैं. ऐसा ही चावल को लेकर भी है. कच्चे चावल में बैक्टीरिया के सेल्स पाए जाते हैं लेकिन जब उन्हें पका देते हैं तो 24 घंटे बाद इसमें बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो उसे जहरीला बना देते हैं. इसके बाद जब चावल को दोबारा गर्म करके खाते हैं तो बैक्टीरिया तो खत्म हो जाते हैं लेकिन उसकी टॉक्सिसिटी खत्म नहीं होती है और उसे खाने से फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) समेत कई समस्याएं हो सकती हैं.

दोबारा गर्म करके चावल खाने के नुकसान

1. फ़ूड पॉइजनिंग हो सकता है

चावल को दोबारा से गर्म करके खाने से फूड पॉयजनिंग हो सकती है. दरअसल, जब चावल ठंडा होता है, तब उसमें बेसिलस सेरेस नाम का बैक्टीरिया पनप जाता है, जो चावल को दोबारा से गर्म करने पर खत्म तो हो जाता है लेकिन उसके तत्व उसी चावल में मिल जाते हैं, जो उसे जहरीला बना सकते हैं. जब यह चावल शरीर में जाता है तो जहरीले तत्व फूड पॉयजनिंग का कारण बन जाते हैं.

2. पेट से जुड़ी समस्याएं

एक रिसर्च के मुताबिक, पके हुए चावल को फ्रिज में नहीं रखने पर इसें तुरंत बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इनमें से कुछ बीजाणु भी हो सकते हैं, जो दोबारा उसे गर्म करने तक भी जिंदा रह सकते हैं. जब बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है तो टॉक्सिन्स पैदा करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है. इससे बचने के लिए कभी भी चावल को पकाने के बाद सामान्य तापमान पर ज्यादा देर तक न छोड़ें. चावल तुरंत पकाकर ही खाना अच्छा होता है.

3. पाचन बिगाड़ सकता है

चावल को दोबारा गर्म करके खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. जिसकी वजह से यह सही तरह पचता नहीं है. इसकी वजह से पेट में दर्द भी हो सकता है. अगर किसी का पाचन कमजोर है तो उसे कभी भी दोबारा से गर्म चावल नहीं खाना चाहिए. इससे शरीर में अपशिष्ट भी जमा हो सकता है, जिसके बढ़ने पर कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Almond Peel: बच्चों और बुजुर्गों को क्यों नहीं खाने चाहिए बादाम के छिलके? जानिए क्या होता है नुकसान

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget