एक्सप्लोरर

सिर्फ फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी है हाई प्रोटीन डाइट, जानिए किसे नहीं लेना चाहिए

हाई प्रोटीन डाइट उन लोगों के लिए काफी मददगार होता है, जो अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं. उन्हें भी हाई प्रोटीन डाइट की सलाह दी जाती है लेकिन कुछ लोगों को इससे बचकर भी रहना चाहिए.

High Protein Side Effects: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. इसके सेवन से मांसपेशियां से लेकर हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. किसी भी गंभीर चोट से उबरने में प्रोटीन मदद करता है. यह वजन कंट्रोल तो करता ही है, मोटापे से भी बचाता है. यही कारण है कि डाइट में प्रोटीन को शामिल करने की सलाह दी जाती है. कई लोग अपना वजन तेजी से कम करने या बॉडी बिल्डिंग बनाने के लिए हाई प्रोटीन भी लेते हैं लेकिन यह हर किसी के लिए फायेदमंद नहीं होता है. इसके कई साइड इफेक्ट्स (High Protein Side Effects) भी देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं हाई प्रोटीन से किन-किन लोगों को बचना चाहिए और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं...
 
हाई प्रोटीन डाइट के फायदे
वजन कंट्रोल में रहता है, मोटापा कम होता है
हाई प्रोटीन डाइट मसल्स बनाने में मददगार होता है
शरीर को मिलती है मजबूती
हड्डियों और दांतों को मिलती है मजबूती
ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है
एनर्जी का लेवल बढ़ाता है
स्किन और बाल अच्छे होते हैं
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद
 
कितना प्रोटीन लेना चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक वयस्क को रोजाना प्रति किलोग्राम वजन के लिए कम से कम 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. जब जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लिया जाता है, तो उसे हाई प्रोटीन कहा जाता है. ऐसे लोग जो एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें ज्यादा हाई प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है.
 
हाई प्रोटीन से किन लोगों को बचना चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन नियंत्रित और हड्डियों की मजबूती के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेना फायदेमंद हो सकता है लेकिन अगर किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे लोगों को हाई प्रोटीन डाइट से बचना चाहिए. ज्यादा प्रोटीन डाइट लेने के कई साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही प्रोटीन डाइट चुननी चाहिए.
 
हाई प्रोटीन डाइट के क्या नुकसान 
1.  ज्यादा प्रोटीन लेने से पेट भरा-भरा रहता है. इससे फाइबर जैसे दूसरे पोषक तत्व को लोग इग्नोर कर देते हैं. इससे कब्ज की समस्या बनी रहती.
2. हाई प्रोटीन लेने से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.
3. हाई प्रोटीन डाइट के साथ अगर पानी की मात्रा नहीं बढ़ाते हैं तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. 
4. शरीर को कई तरह के पोषत तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में ज्यादा प्रोटीन लेने से बाकी पोषक तत्व की कमी होने लगती है और कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget