एक्सप्लोरर

गर्मी में डायबिटीज मरीज खा लें ये 5 सब्जियां, बिना दवाओं के कंट्रोल हो जाएगा हाई ब्लड शुगर

Summer Vegetables for Diabetes: गर्मी में डायबिटीज के मरीज इन 5 सब्जियों को खाकर बिना दवाओं के ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं. जानिए कौन-सी सब्जियां हैं आपके लिए सही रहेंगी.

Summer Vegetables for Diabetes: गर्मी अपने साथ सिर्फ लू और पसीना ही नहीं लाती, बल्कि डायबिटीज मरीजों के लिए यह मौसम एक अलार्म भी बजा देती है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी और ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव की आशंका भी बढ़ जाती है. ऐसे में सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना समझदारी नहीं है, बल्कि जरूरत है खाने की थाली में कुछ ऐसी चीजें शामिल करने की जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करें. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और दवाओं के साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं, तो आपकी रसोई ही सबसे कारगर दवा बन सकती है। जानिए कैसे...

करेला खा सकते हैं 

करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन डायबिटीज के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. ये नैचुरल इंसुलिन की तरह काम करता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से घटाने में मदद करता है. गर्मियों में करेले की सब्जी या इसका जूस रोज़ाना पीना से डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़े- पानी या दूध, किसके साथ लेना चाहिए प्रोटीन? जानें कौन ज्यादा देता है फायदा

परवल खाया जा सकता है 

परवल हल्की, जल्दी पचने वाली और लो कैलोरी सब्जी है. इसमें फाइबर अधिक और कार्बोहाइड्रेट कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है. गर्मियों में इसे सादी सब्जी या हल्के मसालों के साथ खाया जाए तो यह शरीर को ठंडक भी देता है और शुगर भी नहीं बढ़ाता.

लौकी का सेवन करें 

लौकी एक शीतल सब्जी है जो शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाती है और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है. इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर और पानी की अधिकता इसे डायबिटीज कंट्रोल करने वाला बेहतरीन विकल्प बनाती है. लौकी का जूस सुबह खाली पेट पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद असरदार होता है.

टिंडा खाना सही रहेगा 

टिंडा गर्मियों की हल्की और ठंडी सब्जी है, जो आसानी से पच जाती है और शरीर को ठंडक देती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़त.  यह सब्जी शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है.

सहजन की फलियां 

सहजन में मौजूद क्लोरोफिल, विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं. गर्मियों में इसकी सब्जी या सूप बनाकर खाया जाए तो यह नैचुरल इंसुलिन बूस्टर की तरह काम करता है. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget