एक्सप्लोरर

अब ब्रेस्ट कैंसर से नहीं होगी मौत! दिल्ली एम्स ने बनाई खास डिवाइस, तुरंत पहचान में आएगी ये जानलेवा बीमारी

ब्रेस्ट कैंसर कभी भी अचानक से नहीं होते हैं. महिलाओं के शरीर में इनके लक्षण पहले ही नजर आने लगते हैं. लेकिन ज्यादातर महिलाएं इन्हें आम बीमारी समझकर इग्नोर कर देती हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है.

Breast Cancer : ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है. WHO के मुताबिक, साल 2022 में इस कैंसर की वजह से दुनियाभर में 6.70 लाख मौतें हुईं. भारत में भी ब्रेस्ट यानी स्तन कैंसर बड़ा खतरा बना हुआ है. हर साल लाखों महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है. ब्रेस्ट कैंसर कभी भी अचानक से नहीं होते हैं.

महिलाओं के शरीर में इनके लक्षण पहले ही नजर आने लगते हैं. लेकिन ज्यादातर महिलाएं इन्हें आम बीमारी समझकर इग्नोर कर देती हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है. हालांकि, अब ब्रेस्ट कैंसर की पहचान आसानी से हो सकेगी. दिल्ली

एम्स (Delhi AIIMS) ने एक ऐसी डिवाइस की खोज की है, जो ब्रेस्ट कैंसर को तुरंत पहचान लेगा. आइए जानते हैं इस नई खोज के बारें में...


ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क फैक्टर्स 


1. हेल्थ एक्सर्ट्स के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर के 85% मामलों में इसका कोई निश्चित कारण नहीं मिला है.

2. प्रेगनेंसी न होना 

3. 30 साल के बाद पहली प्रेगनेंसी होना

4.  तनाव

5. गर्भनिरोधक गोलियां

6.  तंबाकू और अल्कोहल का ज्यादा सेवन

7. फैमिली हिस्ट्री

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत

ब्रेस्ट या बगल में गांठ

अंडर आर्म्स में गांठ या दर्द होना

ब्रेस्ट की स्किन में सूजन या लालिया

ब्रेस्ट साइज में बदलाव

ब्रेस्ट या निपल्स में दर्द रहना

निपल्स से ब्लड आना

ब्रेस्ट की स्किन नीचे से सख्त होना

अब तुरंत होगी ब्रेस्ट की पहचान 

दिल्ली एम्स ब्रेस्ट कैंसर की जल्द पहचान के लिए AI टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है. जिसकी मदद से मेमोग्राम जैसे टेस्ट आसानी से हो रहे हैं. ब्रेस्ट कैंसर की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी. ये कार्यकर्ता गांवों, कस्बों में वैक्सीनेशन का काम देखती हैं. वे इन इलाकों में जाकर महिलाओं से ब्रेस्ट कैंसर और इसके लक्षणों पर बातचीत करेंगी. इसके बाद इन महिलाओं का डेटा जमा कर एम्स को जानकारी देंगी. इसी के आधार पर एआई की मदद से ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाएगी. 

ब्रेस्ट कैंसर पहचानने में कैसे काम करेगी AI

दिल्ली एम्स में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृतिका ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की ओर से जो डेटा आएगा, उसकी जांच के लिए एआई दो तरह से मदद करेगा. पहला डेटा पूल और लक्षणों के आधार पर पहचान की जाएगी कि किन महिलाओं को मैमोग्राम की जरूरत है और किन्हें नहीं. दूसरा एआई की मदद से मैमोग्राम होने से कैंसर के छोटे से छोटे लक्षण की भी पहचान हो सकेगी. 

कितनी कारगर दिल्ली एम्स की नई टेक्नोलॉजी

यह एआई मॉडल दिल्ली एम्स, एनसीआई झज्जर और पीजीआई चंडीगढ़ में 5 साल के डेटाबेस स्कैन कर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की पहचान करेगा, जिससे समय पर उसका इलाज हो सकेगा. अभी इस पर काम चल रहा  है, अगर यह सफल रहा तो देश को बड़े स्तर पर इसका फायदा होगा और ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिल सकेगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget