एक्सप्लोरर

सेहत के लिए कितनी खतरनाक है एल्युमिनियम फॉयल? इन बीमारियों का रहता है खतरा

एल्युमिनियम फॉयल सुविधाजनक तो है, लेकिन इसका ज्यादा और गलत तरीके से इस्तेमाल आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. यह कई तरह की खतरनाक समस्याओं को जन्म दे सकता है.

Aluminum Foil Health Risks : आजकल हर घर के किचन में एल्युमिनियम फॉयल (Aluminium Foil) का इस्तेमाल काफी कॉमन है. चाहे टिफिन पैक करना हो, रोटियों को गर्म रखना हो या बचे हुए खाने को ढंकना, एल्युमिनियम फॉयल हर काम में यूज होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिल्वर रंग की पतली शीट आपकी सेहत को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकती है.

साइंटिस्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर एल्युमिनियम फॉयल का गलत तरीके से उपयोग किया जाए, तो यह शरीर के लिए कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं एल्युमिनियम फॉयल के खतरे...

1. दिमागी बीमारियों का खतरा

एल्युमिनियम का ज्यादा संपर्क हमारे ब्रेन फंक्शन को प्रभावित कर सकता है. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में एल्युमिनियम शरीर में जमा होने पर अल्जाइमर (Alzheimer) जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. बार-बार एल्युमिनियम फॉयल में खाना गर्म करने या स्टोर करने से यह तत्व धीरे-धीरे खाने में मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : स्ट्रेस और एंजाइटी पड़ सकती है सेहत पर भारी, बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

2. हड्डियों को कर सकता है कमजोर

जब शरीर में ज्यादा एल्युमिनियम जमा हो जाता है, तो यह कैल्शियम के अवशोषण को रोक सकता है. इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में इससे ज्यादा समस्या हो सकती है.

3. पाचन तंत्र पर असर

फॉयल में खाना स्टोर करने या पकाने से, खासकर एसिडिक फूड (जैसे- टमाटर, नींबू, अचार), एल्युमिनियम के छोटे-छोटे कण खाने में मिल सकते हैं. इससे पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

4. किडनी और लिवर पर दबाव

शरीर से एल्युमिनियम को बाहर निकालने का काम किडनी और लिवर करते हैं. अगर इसकी मात्रा बढ़ जाए, तो ये अंग ओवरलोड हो जाते हैं और सही तरीके से काम नहीं कर पाते. इससे इनका फंक्शन धीरे-धीरे खराब हो सकता है.

5. कैंसर का जोखिम

अभी कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन कुछ वैज्ञानिक शोध इस ओर इशारा करते हैं कि लंबे समय तक एल्युमिनियम के संपर्क में रहने से DNA को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है.

एल्युमिनियम फॉयल के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानियां

गरम या एसिडिक फूड को फॉयल में न रखें.

खाने को स्टोर करने के लिए कांच या स्टील के कंटेनर का उपयोग करें.

खासकर बच्चों के टिफिन में एल्युमिनियम फॉयल से बचें.

फॉयल का इस्तेमाल सिर्फ ठंडे और ड्राय आइटम्स को लपेटने के लिए करें.

खाने को पकाने के लिए फॉयल का ज्यादा यूज़ न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज बखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget